ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सदन में बोलने से रोकने पर नेता प्रतिपक्ष को बोली BJP विधायक निशा सिंह.. आप दोगली नीति अपना रहे हैं

PATNA : बजट सत्र के सातवें दिन आज महिला दिवस पर बिहार विधानसभा की कार्यवाही हुई। इस दौरान कुछ देर के हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गयी। दरअसल महिला दिवस के मौके

सदन में बोलने से रोकने पर नेता प्रतिपक्ष को बोली BJP विधायक निशा सिंह.. आप दोगली नीति अपना रहे हैं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बजट सत्र के सातवें दिन आज महिला दिवस पर बिहार विधानसभा की कार्यवाही हुई। इस दौरान कुछ देर के हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गयी। दरअसल महिला दिवस के मौके पर बीजेपी विधायक निशा सिंह बोलने के उठी थी। कृषि बजट के समर्थन में निशा सिंह बोल ही रही थी कि तभी विपक्ष के तरफ से जब उन्हें रोका गया तो निशा सिंह गुस्सा हो गयी। 


निशा सिंह ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब आपको मौका था तो आपने बोला अब मुझे मौका मिला है तो मुझे बोलने दीजिए। निशा सिंह ने कहा यदि आप सभी महिलाएं हैं विपक्ष में तो आप खड़े होकर बोलिए। निशा सिंह ने विपक्ष के नेता को कहा कि आप दोगली नीति अपना रहे हैं।


बीजेपी विधायक निशा सिंह ने विपक्ष को कहा कि आप लोग क्या सोचकर रखे हैं। अगले दिन आपको हम बोलने नहीं देगे। अभी क्यों चुप है नेता प्रतिपक्ष। आपकी दोगली नीति पर हमको शर्म आ रहा है। निशा सिंह ने कहा कि यह क्या तरीका हो गया आप बोलिए और हमारे बोलने के वक्त आपको खेद है। निशा सिंह ने कहा कि हम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से यह गुजारिश करते हैं कि आप अपने विधायक  अनीता जी का ख्याल रहे इधर भी ख्याल रखना चाहिए था।


बीजेपी विधायक निशा सिंह ने कहा कि मोदी जी के कुशल नेतृत्व के कारण आज भारत में लिंगानुपात पुरुष की तुलना महिलाओं की ज्यादा हुई है। जो यह साफ दर्शाता है कि केन्द्र और राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के कतिबद्ध है। 



टैग्स