ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

सदन के अंदर मोबाइल चला रहे थे BJP के विधायक, स्पीकर बोले .. एक भी नियम का नहीं करते पालन, क्यों न हो कार्रवाई

PATNA : बिहार विधान मंडल बजट सत्र का आज 12 वीं बैठक है। आज सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही में भाजपा काफी आक्रमक रुख अपनाते हुए नजर आ रही है। भाजपा सबसे पहले बिहार सरकार

सदन के अंदर मोबाइल चला रहे थे BJP के विधायक, स्पीकर बोले .. एक भी नियम का नहीं करते पालन, क्यों न हो कार्रवाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान मंडल बजट सत्र का आज 12 वीं बैठक है। आज सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही में भाजपा काफी आक्रमक रुख अपनाते हुए नजर आ रही है। भाजपा सबसे पहले बिहार सरकार के मंत्री इसराइल मंसूरी के इस्तीफे की मांग को लेकर सदन के अंदर जोरदार हंगामा किया और बाहर भी आकर विरोध प्रदर्शन जताया तो वहीं अब भाजपा के विधायक सदन में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने लगे जिसके बाद उन्हें स्पीकर के तरफ से कड़ी चेतावनी दी गई है।


विधानसभा के स्पीकर अवधेश नारायण चौधरी ने कहा कि, बिहार के विपक्ष में बैठे लोग सदन के नियमों का पालन नहीं करते और जब उन पर कार्रवाई होती है तो यह लोग कहते हैं कि एक तरफा कार्रवाई की जाती है। उनको भलीभांति मालूम है कि सदन के अंदर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना नियमों के विरुद्ध है इसके बावजूद वह सदन के अंदर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं वह लोग एक भी नियम का पालन नहीं करना चाहते हैं।


इतना ही नहीं बीजेपी के विधायक की तरफ से बेल में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी पढ़ा जा रहा है वह लगातार मंत्री इसराइल मंसूरी से इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं। हालांकि उनके हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही भोजना अवकाश तक के लिए स्थगित कर दी गई है ऐसे में अब यह देखने वाली बात होगी की वापस से जब सदन की कार्यवाही जब शुरू होगी तो क्या भाजपा शांत बैठी नजर आएगी या फिर वापस से वो हंगामा ही करेगी।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता