ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

सबकुछ खत्म करके भाजपा सबकुछ हथियाना चाहती है, जगदेव प्रसाद की जयंती पर बोले तेजस्वी..कई तरह का बात करेगा लेकिन झांसे में आना नहीं है

PATNA: पटना स्थित राजद के पार्टी दफ्तर में बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी की जयंती मनाई गयी। बिहार के डिप्टी सीएम समेत राजद के नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए

सबकुछ खत्म करके भाजपा सबकुछ हथियाना चाहती है, जगदेव प्रसाद की जयंती पर बोले तेजस्वी..कई तरह का बात करेगा लेकिन झांसे में आना नहीं है
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

 PATNA: पटना स्थित राजद के पार्टी दफ्तर में बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद जी की जयंती मनाई गयी। बिहार के डिप्टी सीएम समेत राजद के नेता और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आज का दिन शहादत दिवस के रूप में हमलोग मनाते हैं उन्होंने कहा था कि पहली पीढ़ी गोली खाएगी दूसरी पीढ़ी जेल जाएगी और तीसरी पीढ़ी राज करेगी। लगातार वंचित शोषित समाज के लिए उन्होंने लगातार संघर्ष किया बलिदान दिया। सामाजिक न्याय को लाने और इसके बारे में बात करने में उनका पूरा योगदान रहा है। आज भी वंचित शोषित समाज को बाबू जगदेव बाबू से प्रेरणा ही नहीं लेता बल्कि लोगों को शक्ति भी प्राप्त होती है। 


वही इस दौरान तेजस्वी यादव ने मंच से लोगों को संबोधित किया और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर हमला भी बोला। तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी की सरकार ने सब चीज प्राइवेट कर दिया है। ऐसे में सरकारी नौकरी कहां से मिलेगा। सरकारी नौकरी में ही तो आरक्षण होता है। जब सरकारी नौकरी ही नहीं रहेगी तो आरक्षण कहां से मिलेगा। मोदी सरकार धीरे-धीरे आरक्षण को खत्म करते जा रही है। बीजेपी आरक्षण विरोधी है। सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है इसका निजीकरण किया जा रहा है। बीजेपी के लोग नफरत की राजनीति कर रहे है। बीजेपी को सबका वोट चाहिए लेकिन जब अधिकार देने का समय आता है तो पीछे हो जाती है। यही हाल रहा तो सरकारी संस्थाओं को पूरी तरह प्राइवेटाइज किया जाएगा और सरकारी संपत्तियों को पूरी तरह से बेच दिया जाएगा। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। सबकुछ खत्म करके बीजेपी सब कुछ हथियाना चाहती है। सबसे ज्यादा नौकरी भारतीय सेना में थी फिर रेलवे में थी। रेलवे को प्राइवेटाइज कर दिया गया है और सेना की नौकरी चार साल के लिए कर दी गयी है। चार साल बाद ये सैनिक कहां जाएंगे। बीजेपी के लोग केवल अपना ही भला कर रहे हैं लोगों का भला नहीं कर सकते। इनके छल कपट से हमलोगों को बचने की जरूरत है। तरह-तरह का बात करेगा लेकिन इनके झांसे में नहीं आना है।


तेजस्वी यादव ने गोदी मीडिया पर भी जमकर हमला बोला. कहा कि कुछ मीडिया घराना मोदी जी का ताबड़ तोड़ तेल मालिश (टीटीएम) करता है वही लोग दुष्प्रचार फैलाने का काम करता हैं। मीडिया को बीजेपी वालों ने हाईजैक कर लिया है। ये लोग बेरोजगारी, गरीबी, किसान, गरीब, मजदूर की बात नहीं करते। ये लोग इस बात को दुष्प्रचार करने में लगे रहते हैं कि बिहार में जंगलराज है। इनके दुष्प्रचार से बचने की जरूरत है। ये लोग तरह-तरह का न्यूज बनाएगा इन खबरों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। तेजस्वी ने लोगों से कहा कि मोदी जी की विदाई तय है यह बात समझ लीजिए। लेकिन हर समाज के लोगों को एकजुट होना पड़ेगा। 





टैग्स