ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

शाम 5 बजे होगी बिहार कैबिनेट की बैठक, नीतीश और तेजस्वी रहेंगे मौजूद

PATNA: राजभवन के राजेन्द्र मंडपम में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। अब से थोड़ी देर बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं तेजस्वी यादव भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

शाम 5 बजे होगी बिहार कैबिनेट की बैठक, नीतीश और तेजस्वी रहेंगे मौजूद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजभवन के राजेन्द्र मंडपम में शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। अब से थोड़ी देर बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं तेजस्वी यादव भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण के बाद शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्य सचिवालय में शपथग्रहण के बाद कैबिनेट की बैठक आयोजित की गयी है। कैबिनेट की बैठक में विधानमंडल का सत्र बुलाए जाने पर फैसला होगा। 


नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव आज शपथ लेंगे। राजभवन के राजेन्द्र मंडपम में दोपहर 2 बजे शपथग्रहण समारोह होगा। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने  मार्च 2000, नवम्बर 2005, नवम्बर 2010, फरवरी 2015, नवम्बर 2015, जुलाई 2017 और नवम्बर 2020 में मुख्यमंत्री की शपथ लिये थे। 


बुधवार 10 अगस्त 2022 को आज आठवीं बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वही हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने दो मंत्री पद की मांग की है। उनका कहना था कि हमारी पार्टी से भी दो मंत्री बनाये जाए और आज ही सभी मंत्रियों को शपथ दिलायी जाए।