ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

शाह और मोदी जानबूझकर कर रहे मेरे बच्चों को परेशान, बोली राबड़ी देवी .... बिहार में बस जाए और खुद से करें मेरे घर की जांच

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह लोकसभा चुनाव से पहले लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरन वो यदि सबसे अधिक हमलावर किसी पर दिख रहे हैं तो वो

शाह और मोदी जानबूझकर कर रहे मेरे बच्चों को परेशान, बोली राबड़ी देवी .... बिहार में बस जाए और खुद से करें मेरे घर की जांच
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह लोकसभा चुनाव से पहले लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरन वो यदि सबसे अधिक हमलावर किसी पर दिख रहे हैं तो वो लालू परिवार है। शाह लालू परिवार को अपराध बढ़ाने वाला और भ्रष्टाचार करने वाला परिवार तक कह डालते हैं। ऐसे में अब इसको लेकर राजद नेत्री और बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बड़ा पलटवार किया है। 


राबड़ी देवी ने कहा कि- अमित शाह बिहार आकर लगातार  ग़लत बयानबाज़ी करते है। वो जातीय गणना का रिपोर्ट पेश होने के बाद यादव और मुस्लिम की आबादी पर सवाल उठा रहे है। इसके उनकी घबराहट नजर आती है। इससे साफ़ यह मालूम होता है कि भाजपा की सरकार इंडिया गठबंधन से डरी हुई है। अगर उनको जाती आधारित गणना से उनको एतराज है तो वह पूरे देश में जाति आधारित गणना करवा कर देख लें। केवल अमित शाह को थेथरई करने की आदत है। उनसे कुछ नहीं हो सकता है। अब बिहार में भी राज्य सरकार ने अपने बूते पर इसको करवाया है। बीजेपी की मानसिकता है कि बैकवार्ड जाति के लोग आगे नहीं बढ़े। आजादी के पहले से भी लोगो में यही मानसिकता थी अभी भी यही मानसिकता है। पीएम मोदी और अमित शाह आजकल बेरोज़गार हो गये है इसलिए बेकार का बयान देते रहेते है। 


उसके अलावा उन्होंने कहा कि-भाजपा शुरू से ही लोग हमलोग के खिलाफ है। अब बीजेपी सरकार हमारे छोटे- छोटे बच्चो को परेशान करने में लगी है। लेकिन, देश समेत बिहार की जनता हम लोग के साथ है। इसके बाबजूद बेल पर बेल दे कर जान- बुझकर हमलोगों को परेशान किया जा रहा है। अब हमलोग डरने वाले नहीं है। 


उधर, सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स की रेड को लेकर अमित शाह ने कहा कि - बार - बार बिहार आने से अच्छा है की अमित शाह बिहार में ही अपना घर बना लें। नोटबंदी में बीजेपी ने हर जगह पर अपना घर बनवाया है और तमाम तरह की सुविधा बहाल करवा लिया है तो हम तो यही कहते हैं की यहां भी घर बना लिगीय। लेकिन, ध्यान रखिए की जनता सब देख रही है।  रही बात मेरे घर रेड की तो हम तो कहते हैं कि अमित शाह खुद आकर मेरे घर की जांच कर लें , मैं खुद खड़े होकर पूरे घर की जांच करवाऊंगी। मेरे घर के साथ पूरे बिहार के हर घर की जांच करवा ले ये लोग पर कहीं भी इनको कुछ नहीं मिलने वाला है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें