ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

'शाह को है ताकत तो ललन के खिलाफ लड़े चुनाव ..', बोले JDU एमएलसी ... जिसने की लखीसराय में रैली उसका हुआ दफ़न

PATNA : अमित शाह नरेंद्र मोदी के राजनितिक वारिस हैं। अमित शाह को ताकत है तो मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ कर दिखाएं। भाजपा महज दो लोगों की जागीर है। इसके आलावा उसमें किसी का कुछ भी

'शाह को है ताकत तो ललन के खिलाफ लड़े चुनाव ..', बोले JDU एमएलसी ...  जिसने की लखीसराय में रैली उसका हुआ दफ़न
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : अमित शाह नरेंद्र मोदी के राजनितिक वारिस हैं। अमित शाह को ताकत है तो मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ कर दिखाएं। भाजपा महज दो लोगों की जागीर है। इसके आलावा उसमें किसी का कुछ भी महत्व नहीं है। यह बातें जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार ने अमित शाह के लखीसराय आगमन को लेकर कहीं है। 


दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम मुंगेर लोकसभा इलाके के लखीसराय में रैली को संबोधित करेंगे। यह इलाका जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का गढ़ माना जाता है। ऐसे में अब अमित शाह के आगमन को लेकर बिहार की राजनीति काफी गर्म हो गई है। इस बीच लखीसराय में आयोजित इस रैली को लेकर नीरज कुमार ने जोरदार हमला बोला है। नीरज कुमार ने कहा है कि - अमित शाह मोदी के राजनीतिक वारिस हैं। भाजपा महज दो लोगों की पार्टी बन कर रह गयी है। इसके आलावा किसी की कोई ताकत नहीं है। 


इसके आगे नीरज कुमार सिंह ने कहा कि, - लखीसराय के गांधी मैदान का यह इतिहास रहा है कि जिन नेताओं ने वहां रैली किया है वह दफन हो गया है। इसलिए अमित शाह का भी राजनितिक दफ़न इस बार तय है। अगर अमित शाह को ताकत है तो एक बार एलान कर दें कि वो मुंगेर से चुनाव लड़ेंगे। उसके बाद उनको असली ताकत समझ आ जाएगी।