ब्रेकिंग
खान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेज

रोहिणी के तंज पर भड़के मामा साधु यादव, कहा- बार-बार तंग करने के बदले सीधे गोली मरवा दें

PATNA : राजद सुप्रीमों लालू यादव के साले और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं। उनके इस गुस्से की वजह उनकी भगनी रोहणी आचार्य

रोहिणी के तंज पर भड़के मामा साधु यादव, कहा- बार-बार तंग करने के बदले सीधे गोली मरवा दें
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : राजद सुप्रीमों लालू यादव के साले और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं। उनके इस गुस्से की वजह उनकी भगनी रोहणी आचार्य बनी हुई है। साधु यादव इतने गुस्से में हैं की उन्होंने लालू परिवार से खुद को गोली मरवा देने तक की बात कह डाली है।


दरअसल, बिहार में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में गोपालगंज सीट पर मिली पराजय को लेकर राजद सुप्रीमों लालू यादव की बेटी रोहणी आचार्य ने अपने मामा साधु यादव पर आरोप लगते हुए कंस मामा कह डाला था, जिसके बाद उनके इस बयान को लेकर साधु यादव ने रोहणी पर जमकर हमला बोला है। साधु यादव ने कहा कि राजद के लोग ग़लतफ़हमी में डूबे हुए हैं,लेकिन 2025 में इनका सफाया तय है। इस दौरान साधु यादव ने यह भी कहा कि उन्‍हें  बार-बार तंग किया जा रहा है। इससे अच्‍छा है कि एक बार में ही गोली मरवाकर खत्‍म करा दें। 


इसके साथ ही उन्होंने गोपालगंज में अपनी पत्नी की हार को लेकर भी राजद पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजद द्वारा पैसों के बल पर उनका और दलितों का वोट को खराब किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राजद द्वारा एक -एक वोट के लिए  तीन-तीन हजार दिए गए हैं।  उन्होंने कहा कि, इतना ही नहीं गोपालगंज सीट को जितने के लिए पूर्व से लेकर वतर्मान के लगभग एक सौ विधायक और 22 मंत्रियों को वहां बैठा दिया गया। एक दरवाजे पर तीन-तीन मंत्री बैठे थे। प्रशासनिक अमले का इस्‍तेमाल किया गया। लेकिन, इसके बाबजूद वो लोग जीत नहीं हासिल कर पाए। इसके आलावा उन्हें भाजपा को एजेंट कहे जाने को लेकर साधु यादव ने कहा कि हम नहीं बल्कि तेजस्वी यादव  भाजपा के एजेंट हैं। 


इसके आलावा रोहिणी आचार्य को लेकर साधु यादव ने कहा कि यदि इतना ही दम था तो क्‍यों नहीं अपनी मां, पिता और बहन को चुनाव में जीत दिलवा पाईं। वो सिंगापुर में बैठकर क्‍या कर रही हैं। अगर इतना ही जज्बा है तो बिहार में आकर राजनी‍ति करें। वहीं, लालू यादव की बदौलत उनके खुद के राजनी‍ति में आने की बात पर उन्होंने ने कहा कि वे भ्रम नहीं पालें। उनकी बदौलत हम नहीं हैं। हम आज से चुनाव नहीं लड़ रहे। गोपालगंज की जमीन हमारी सींची हुई है।