ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पूर्व सांसद आरके सिन्हा के आवास पर होली मिलन समारोह, राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर हुए शामिल

PATNA: 8 मार्च को पूरे देश में होली मनायी जाएगी। इससे पूर्व होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज भाजपा के संस्थापक सदस्य व पूर्व सांसद आरके सिन्हा एवं बीजेपी क

पूर्व सांसद आरके सिन्हा के आवास पर होली मिलन समारोह, राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर हुए शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 8 मार्च को पूरे देश में होली मनायी जाएगी। इससे पूर्व होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज भाजपा के संस्थापक सदस्य व पूर्व सांसद आरके सिन्हा एवं बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के पटना स्थित आवास अन्नपूर्णा भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने किया।


आरके सिन्हा के आवास पर आयोजित इस होली मिलन समारोह में बिहार राज्य के अनेक जिलों से भाजपा कार्यकर्ता समेत पटना के करीब 15 हजार लोगों ने भाग लिया और मिष्ठान एवं पकवानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनन्द उठाया। 


इस अवसर पर भोजपुरी के सुपर स्टार पवन सिंह, डिम्पल सिंह, अंजना, शिल्पी राज, मनीषा श्रीवास्तव, मुम्बई की फिल्म गायिका प्रिया मल्लिक के साथ-साथ अलीगढ़-वृन्दावन के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान फूलों की होली खेली गयी।


इस अवसर पर पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, एमएलसी संजय मयुख, सुनील कुमार सिंह मौजूद थे। वही विधायक नन्द किशोर यादव, पटना विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. आरके सिंह समेत कई गणमान्य इस कार्यक्रम में शामिल हुए। होली मिलन समारोह में शामिल होकर एक दूसरे को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। 

पूर्व सांसद आरके सिन्हा के आवास पर होली मिलन समारोह, राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर हुए शामिल


पूर्व सांसद आरके सिन्हा के आवास पर होली मिलन समारोह, राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर हुए शामिल