ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

RJD उम्मीदवारों पर लालू लेंगे फैसला, विधान परिषद कैंडिडेट पर निर्णय के लिए हुए अधिकृत

PATNA : आरजेडी के विधान परिषद उम्मीदवारों पर अंतिम फैसला सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लेंगे. पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में लालू यादव को अधिकृत कर दिया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी के विधान परिषद उम्मीदवारों पर अंतिम फैसला सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लेंगे. पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में लालू यादव को अधिकृत कर दिया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में इस पर सर्वसम्मति से मुहर लग गई है.

 प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव विधान परिषद की मौजूदा 3 सीटों के साथ-साथ शिक्षक और स्नातक कोटे के निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवारों के नाम पर फैसला लेंगे. लालू यादव के मंजूरी के बाद ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होगी और फिर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

बैठक में कई सीनियर नेता हुए शामिल

राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा के लिए पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक शुरू हो गई है.पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास पर हो रही इस बैठक में राबड़ी देवी के अलावे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव,प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह,बोर्ड के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत अन्य सदस्य शामिल हुए. 

तीन सदस्यों को भेज सकती है आरजेडी

विधान परिषद की 9 सीटें विधानसभा में सभी दलों की ताकत के हिसाब से भरी जाएंगी विधानसभा के मौजूदा स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय जनता दल को इस बार फायदा होने वाला है. आरजेडी अपने तीन सदस्यों को मौजूदा संख्या बल के आधार पर परिषद भेज सकती है. जनता दल यूनाइटेड बीजेपी और एलजेपी की तरफ से उम्मीदवारों की घोषणा का भी इंतजार है जबकि कांग्रेस से एक सीट पर अपना दावा रख रही है. 



टैग्स