ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद फिर जा रहे हैं सिंगापुर, जानिए.. क्या है वजह

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की सेहत से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। लालू प्रसाद एक बार फिर सिंगापुर जा रहे हैं। दो महीने पहले सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट करा

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद फिर जा रहे हैं सिंगापुर, जानिए.. क्या है वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की सेहत से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। लालू प्रसाद एक बार फिर सिंगापुर जा रहे हैं। दो महीने पहले सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट कराकर भारत लौटे लालू एक बार फिर सिंगापुर जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि 13 अप्रैल को लालू प्रसाद दिल्ली से सिंगापुर के लिए रवाना होंगे।


दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के किडनी ट्रांसप्लांट कराए करीब दो महीने का समय बीत चुका है। बताया जा रहा है कि लालू यादव रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर जा रहे हैं। भारत आने के बाद वो पूरी तरह स्वस्थ हैं, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें तय समय पर चैकअप कराने की सलाह दे रखी है। जानकारी के मुताबिक लालू के साथ उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती भी सिंगापुर जाएंगी।


बता दें कि पिछले साल पांच दिसंबर को सिंगापुर में लालू की किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी एक किडनी देकर लालू को नई जिंदगी दी है। 11 फरवरी को लालू सिंगापुर से दिल्ली लौटे थे, उसके बाद से स्वास्थ्य कारणों से वे दिल्ली में ही रह रहे हैं। अब दो महीने बीत जाने के बाद लालू एक बार फिर सिंगापुर जाएंगे और वहां रूटीन चेकअप कराने के बाद वापस लौटेंगे।

टैग्स