ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

राजद के डर से अमित शाह ने बदली रैली की तारीख, अब 7 जून को ही गरीब अधिकार दिवस पर थाली बजवायेंगे तेजस्वी

PATNA : लालू की गैरमौजूदगी में तेजस्वी बीजेपी को सामने से टक्कर दे रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के इस ऐलान के बाद कि 7 जून को अमित शाह डिजिटल रैली के जरिए शंखनाद करने वाले हैं.

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : लालू की गैरमौजूदगी में तेजस्वी बीजेपी को सामने से टक्कर दे रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के इस ऐलान के बाद कि 7 जून को अमित शाह डिजिटल रैली के जरिए शंखनाद करने वाले हैं. तेजस्वी उनके साथ मुकाबले के लिए सामने आ खड़े हुए हैं. बीजेपी की ओर से तारीख में बदलाव किये जाने के बाद तेजस्वी ने भी गरीब अधिकार दिवस की तारीख में बदलाव कर दिया है. अब दोनों 7 जून को ही एक-दूसरे के सामने-सामने होंगे.


तेजस्वी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि 7 जून को ही उनकी पार्टी गरीब अधिकार दिवस मनाएगी. तेजस्वी ने शाह से सीधा मुकाबला करने का एलान किया है. उन्होंने लिखा है कि राजद के दबाव में BJP ने प्रस्तावित 9 जून की वर्चुअल रैली को अब 7 जून को करने का निर्णय किया है. लोग कोरोना और भूख से मर रहे है लेकिन BJP रैली कर रही है. इनकी संवेदनहीनता के प्रतिकार में राजद भी अब 7 जून को ही “ग़रीब अधिकार दिवस” मनायेगी. सभी बिहारवासी उस दिन थाली-कटोरा बजाएंगे.


तेजस्वी ने कहा है कि उनकी पार्टी 7 जून को गरीब अधिकार दिवस मनाएगी. सुबह 11 बजे से बिहार के सभी गरीब हाथ में थाली लेकर बजाएंगे.  आपदा के इस दौर में सरकार के रवैए पर प्रतिकार करेंगे.तेजस्वी यादव ने साफ कह दिया है कि बीजेपी भले ही डाटा की बात करती हो, लेकिन यहां लोगों के पास खाने को आटा नहीं है. 7 जून को भूखे पेट रहने वाला गरीब अपने हाथ में खाली बर्तन लेकर बजाएगा और सरकार को अपनी आवाज सुनाएगा. तेजस्वी ने कहा कि राशन के लिए, सुशासन के लिए और कड़े प्रशासन के लिए डिजिटल का इस्तेमाल करना चाहिए था. लेकिन यहां तो बीजेपी चुनाव के लिए डिजिटल का इस्तेमाल कर रही है.




नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राजद गरीब अधिकार का बात कर रही है. 7 जून को थाली, कटोरा या केला का पत्ता लेकर सामने आये और सरकार का प्रतिकार करें. शाह बिहार में यह डिजिटल चुनाव और भाषण के लिए आ रहे है. जब तक पेट में आटा नहीं जायेगा तब तक डाटा का क्या होता है. शाह डिजिटल रैली ना कर के पक्ष विपक्ष के साथ मजदूरों और गरीबों की मदद करने की बात करते तो अच्छा होता. बीजेपी सत्ता की भूख और पावर की नशा में चूर है. गरीब का थाली खाली है,  इसलिए गरीब थाली ही बजायेगा.

टैग्स