ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

राजद सुप्रीमों लालू को अस्पताल से मिली छुट्टी, सिंगापूर में ही मनेगा क्रिसमस और नया साल

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। इसके स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार हुआ है। डाक्टरों की निगरानी में वे थोड़ी बहुत

राजद सुप्रीमों लालू को अस्पताल से मिली छुट्टी, सिंगापूर में ही मनेगा क्रिसमस और नया साल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। इसके स्वास्थ्य में पहले से काफी सुधार हुआ है। डाक्टरों की निगरानी में वे थोड़ी बहुत चहलकदमी भी कर रहे हैं।  लेकिन, अब उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। हालांकि, लालू को अभी भी नियमित रूप से डॉक्टरों के संपर्क में रहना है। 


बता दें कि, राजद सुप्रीमों लालू यादव का इसी महीने 5 दिसंबर को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में किडनी प्रत्यारोपण हुआ थ। लालू को उनकी बेटी रोहणी आचार्य ने अपना किडनी डोनेट किया था। वह सिंगापूर में ही रहती है। अब अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद लालू सिंगापूर में ही रहने वाले हैं। लालू का क्रिसमस और नया साल भी यहीं बीतने वाला है। 


बताया जा रहा है कि, राजद अध्यक्ष के पूरी तरह स्वस्थ्य होने में अभी कम से कम महीने भर का समय लगेगा। उसके बाद भी महीने भर तक वे सिंगापुर में ही रहना पसंद करेंगे। फरवरी 2023 के अंतिम या मार्च के पहले सप्ताह में उनके स्वदेश लौटने की संभावना है। ऐसे में यह संभावना जताया जा रहा है कि, लालू प्रसाद यादव नए साल का जश्न सिंगापुर में ही अपने परिवार के लोगों के बीच मनाएंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि तेजस्वी यादव को पत्नी राजश्री यादव और भाई तेज प्रताप के साथ इसी सप्ताह सिंगापुर जाना है। इससे साफ है कि आने वाले नए साल का जश्न लालू परिवार एक साथ मानएगा।


गौरतलब हो कि, राजद अध्यक्ष का सिंगापूर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिनम, अब उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। लालू को अस्पताल के निकट ही एक आवास में रखा गया है। अस्पताल के डाक्टर उन पर नजर रखे हुए हैं। लालू प्रसाद को किडनी देने वाली बेटी डा. रोहिणी को आचार्य आपरेशन के पांच दिन बाद ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।