ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, जानिए किस मामले में मिली जमानत

PATNA : देश में कोरोना काल के दौरान केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने के मामले में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एमपी-एमएलए कोर्ट के प्रभारी

RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, जानिए किस मामले में मिली जमानत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश में कोरोना काल के दौरान केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने के मामले में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने  एमपी-एमएलए कोर्ट के प्रभारी न्यायिक दंडाधिकारी सारिका बहालिया की अदालत में आत्मसमर्पण कर जमानत की मांग की। जिसके बाद अदालत ने आवेदन को स्वीकार करते हुए बंध-पत्र दाखिल करने पर जमानत प्रदान की। यह मामला सचिवालय थाना कांड संख्या 64 / 2020 से जुड़ा है। जिसमें 29 मई 2020 को मामला दर्ज किया गया था।


दरअसल, बिहार के वर्तमान उपमुख़्यमंत्री और तत्कालिक नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव ने अपने दल के अन्य वरीय सदस्यों के साथ पटना से गोपालगंज सड़क मार्ग से यात्रा किया था। जबकि, उस दौरान कोरोना संक्रमण को ध्यान में  केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा कई तरह के प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए यात्रा किया गया था। 


जिसके बाद इस मामले में 31 लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया है। हालांकि, इस मामले में तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव समेत 16 आरोपित अदालत में आत्मसमर्पण कर जमानत प्राप्त कर चुके हैं। जिसके बाद अब राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आत्मसमर्पण कर जमानत की मांग की और उन्हें जमानत दे दी गई।