ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

RJD नेताओं ने बीजेपी कोटे के मंत्रियों पर लगाया गंभीर आरोप, एक करोड़ लेकर होती है कृषि पदाधिकारी की पोस्टिंग

PATNA : सदन में आरजेडी के नेताओं ने बीजेपी कोटे के मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेताओं ने कहा कि बीजेपी के नेता गजनी की तरह बिहार को लूटने आए हैं। इस दौरान आरजेडी नेताओं ने बी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : सदन में आरजेडी के नेताओं ने बीजेपी कोटे के मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेताओं ने कहा कि बीजेपी के नेता गजनी की तरह बिहार को लूटने आए हैं। इस दौरान आरजेडी नेताओं ने बीजेपी कोटे के मंत्रियों को तो निशाने पर लिया लेकिन जेडीयू के मंत्रियों पर कुछ नहीं बोले। 


आरजेडी नेता ललित यादव ने बीजेपी के मंत्रियों खासकर कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार को अपना निशाना बनाया । उन्होनें  सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री जी घूसखोरी कर रहे हैं। जिला में कृषि पदाधिकारियों की पोस्टिंग में एक करोड़ रुपये तक घूस लिए जा रहे हैं। उन्होनें कहा कि अबतक लगभग बारह लाख किसान ऑनलाइन आवेदन दिया है लेकिन महज छह लाख किसानों को ही य़ोजनाओं का लाभ मिल सका है। वहीं कितने ही किसान पढ़े-लिखे नहीं होने की वजह से ऑनलाइन आवेदन से वंचित रह गए हैं।


वहीं आरजेडी नेता भाई वीरेन्द्र ने कहा कि जिस तरह मोहम्मद गजनी देश को लूटने आया था उसी तरह बीजेपी के लोग बिहार को लूटने के लिए आए हैं। बीजेपी कोटे के मंत्री बिहार को जमकर लूट रहे हैं। बिहार के लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।उन्होनें कहा कि हर बार हमारे लालू-राबड़ी के 15 साल के शासन का हवाला देते आए हैं। उनके नाम पर आज ये अपनी राजनीतिक रोटी सेंक कर बिहार के लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता