ब्रेकिंग
लुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलान

राजद ने लगाया पार्टी ऑफिस के बाहर पोस्टर, लिखा .... हम हैं समाजवाद के सही उत्तराधिकारी, विपक्ष लगाती है परिवारवाद का आरोप

PATNA : देश में जैसे - जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। वैसे - वैसे देश समेत राज्य की तमाम बढ़ी पार्टियां अपनी चुनावी रणनीति को अब अंजाम देने में जुटे हुए हैं। यही वजह है कि

 राजद ने लगाया पार्टी ऑफिस के बाहर पोस्टर, लिखा .... हम हैं समाजवाद के सही उत्तराधिकारी, विपक्ष लगाती है परिवारवाद का आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : देश में जैसे - जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। वैसे - वैसे देश समेत राज्य की तमाम बढ़ी पार्टियां अपनी चुनावी रणनीति को अब अंजाम देने में जुटे हुए हैं। यही वजह है कि आज जदयू जहां भीम संवाद आयोजित करवा रही है तो दूसरी तरफ राजद खुद को मजबूत करने और अपने वोटर को साधने के लिए  समाजवाद का सहारा ले रहें हैं। 


दरअसल, राजधानी पटना के राजद दफ्तर के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में लिखा गया है कि - समाजवाद के सही उत्तराधिकारी, राष्ट्रीय जनता दल, बिहा। इस पोस्टर में आचार्य कृपलानी, नारायण गणेश मिश्रा,राम मनोहर लोहिया,कर्पूरी ठाकुर समेत कई समाजवादियों की तस्वीर लगाई है। इस पोस्टर में एक तरफ राजद सुप्रीमों लालू यादव की तस्वीर लगाई गई है तो दूसरी तरफ बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तस्वीर लगाई गई। 


वहीं, इस पोस्टर की पेशकश में जो नाम दिए गए हैं। उसमें प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद नेता वृषिण पटेल, बिहार विधानसभा के पुर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री श्याम रजक का नाम है। इसके साथ ही यह कहा गया है कि कोई सच्चा समाजवादी है तो वो राजद है। 


उधर, इस पोस्टर के लगने के साथ ही विपक्षी दलों के नेता से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जिस पार्टी की पहचान ही लालू परिवार है। जिस पार्टी में महज एक परिवार को तब्बजों दिया जाता है वो आखिर कैसे समाजवाद जी बात करते हैं। उन्हें तो सिर्फ परिवारवाद नजर आता है। उन्हें तो यह कहना चाहिए की सच्चे परिवारवादी यदि कोई है तो वो राजद है। 


आपको बताते चलें कि, बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राजद पर हमेशा से ही परिवारवाद का आरोप लगता रहा है। विपक्षी दलों के कई नेता यह कहते हुए नजर आते हैं कि राजद सुप्रीमों अपने परिवार से निकल कर देखते ही नहीं है। इसी का उदहारण है की खुद के बाद राबड़ी और अब अपने बेटे को कमान दे रखें हैं। बहरहाल, अब यह पोस्टर तो लगाया है लेकिन इस पोस्टर का क्या असर बिहार की राजनीति पर पड़ता है यह देखने वाला होगा।