ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

आरजेडी ने 31 मई को बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, विधायकों को संबोधित करेंगे लालू प्रसाद

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के पटना पहुंचने के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य में जारी सियासी सरगर्मी के बीच आरजेडी ने 31 मई को विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है।

आरजेडी ने 31 मई को बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, विधायकों को संबोधित करेंगे लालू प्रसाद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के पटना पहुंचने के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य में जारी सियासी सरगर्मी के बीच आरजेडी ने 31 मई को विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और बड़े नेताओं को मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि विधानमंडल दल की इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।


31 मई को 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास पर यह बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव समेत पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। शाम 6 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद करेंगे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में राज्यसभा चुनाव और 1 जून को जातीय जनगणना को लेकर होने वाली सर्वदलीय बैठक को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।


बता दें कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद लंबे समय बाद अपने विधायकों को संबोधित करेंगे। विधानमंडल दल की बैठक में राज्य के ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी। इसके साथ ही 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति तय की करने के साथ ही विधान परिषद चुनाव को लेकर भी अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। ऐसे में आरजेडी की यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

टैग्स