ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

राजद MLC के घर सुबह -सुबह IT की रेड, बढ़ सकती है लालू - तेजस्वी की मुश्किलें

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है। जहां लालू यादव के करीबी माने जाने वाले राजद एमएलसी के घर इनकम टैक्स की रेड हुई है। फिलहाल यह मामला कर चोरी

राजद MLC के घर सुबह -सुबह IT की रेड, बढ़ सकती है लालू - तेजस्वी की मुश्किलें
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है। जहां लालू यादव के करीबी माने जाने वाले राजद एमएलसी के घर इनकम टैक्स की रेड हुई है। फिलहाल यह मामला कर चोरी का बताया जा रहा है। इस रेड के बाद एक बार फिर से राजद की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। यह छापेमारी पटना के पॉश इलाके में की जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजद एमएलसी विनोद जायसवाल के ठिकाने पर आज सुबह- सुबह आयकर विभाग की छापेमारी करने पहुंची है। आयकर की टीम उनके पटना के बोरिंग स्थित आवास पर छापेमारी करने पहुंची है।  यह छापेमारी कोलकाता से आई आईटी की टीम के तरफ से की जा रही है। फिलहाल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी कर चोरी से जुड़े मामले में की जा रही है। राजद के विधान पार्षद शराब के कारोबार से भी जुड़े हुए हैं। 


जानकारी हो कि, दो दिन पहले ही आरजेडी एमएलसी विनोद जायसवाल ने शराबबंदी का विरोध करते हुए कहा था कि - जब से शराबबंदी लागू हुई है तब से हजारों करोड़ रुपये बिहार सरकार को राजस्व का घाटा हो रहा है। इसलिए इस शराबबंदी को तत्काल खत्म कर बिहार में शराब खोल देना चाहिए। बिहार के हित मे शराबबंदी खत्म होनी चाहिए।


वहीं, जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि अभी दो माह पहले तो नितीश कुमार से साथ राजद की सरकार चल रही थी, तब आपने यह मांग क्यों नहीं उठायी, तब विनोद जायसवाल ने कहा कि सभी पार्टियां चाहती हैं कि बिहार में शराबबंदी खत्म हो, लेकिन नीतीश कुमार जिद्दी है, उनके जिद की वजह से अभी तक शराबबंदी लागू है।जिसमें हजारों गरीब तबके के लोग जेलों में बंद है और बिहार सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है. इस लिए शराबबंदी खत्म होनी चाहिए।