ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राबड़ी आवास पर हलचल हुई तेज, पहुंचने लगे महागठबंधन के विधायक, कुछ देर में शुरू होगी बैठक

PATNA : बिहार के पल-पल बदलते सियासी घटनाक्रम के बीच राबड़ी आवास पर तेजस्वी यादव ने जो बैठक बुलाई है उसमें राजद के अलावा वाम दल के विधायकों को भी शामिल कराया गया है. जाहिर सी बात है

राबड़ी आवास पर हलचल हुई तेज, पहुंचने लगे महागठबंधन के विधायक, कुछ देर में शुरू होगी बैठक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के पल-पल बदलते सियासी घटनाक्रम के बीच राबड़ी आवास पर तेजस्वी यादव ने जो बैठक बुलाई है उसमें राजद के अलावा वाम दल के विधायकों को भी शामिल कराया गया है. जाहिर सी बात है इस बैठक के बहाने तेजस्वी अपनी ताकत को एकजुट कर एक ही स्थान पर रखने की कोशिश करेंगे. अगर सरकार में बदलाव होता है तो तेजस्वी अपने तमाम सहयोगियों के साथ  फैसला ले सकते हैं.


तेजस्वी यादव ने जो बैठक बुलाई है, उसमें राजद के अलावा वाम दल के विधायक भी पहुंचे हैं. महागठबंधन के सभी विधायकों को एक जगह रखने की रणनीति बन चुकी है. इसी दिशा में तेजस्वी यादव ने 10 सर्कुलर आवाज पर जो बैठक बुलाई है उसमें महागठबंधन के विधायकों को भी न्योता दिया गया है. आने वाले सभी विधायकों को मोबाइल फोन अंदर लाने की मनाही है, जिससे कोई भी बात बाहर लीक नहीं हो सके.


तेजस्वी यादव की कोशिश है कि राजद के अलावा वामदल के जितने विधायक हैं उन सभी को एक ही स्थान पर रखा जाए और एक ही सहमति बने, जिसके बाद जो भी फैसला बिहार के सियासत में बदलते हुए हालात पर लिया जाए उसके बाद किसी प्रकार की कोई परेशानी संख्या बल को लेकर नहीं हो. राबड़ी आवास पर पहुंचे वाम दल के विधायक ने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा को छोड़कर आये, इसके बाद बात करेंगे. 

टैग्स