ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का लालू ने किया उद्घाटन, तेज-तेजस्वी के साथ मीसा भी अगली कतार में मौजूद

PATNA : आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना के होटल मौर्य में शुरू हो गई है. पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कार्यकारिणी का उद्घाटन किया है. इस मौके पर उनके साथ छोटे बेटे और नेता प्रति

RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का लालू ने किया उद्घाटन, तेज-तेजस्वी के साथ मीसा भी अगली कतार में मौजूद
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना के होटल मौर्य में शुरू हो गई है. पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कार्यकारिणी का उद्घाटन किया है. इस मौके पर उनके साथ छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा बड़ी बेटी मीसा भारती और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे हैं. होटल मौर्य में जो मुख्य मंच बनाया गया है उसमें पहली कतार लालू यादव की दाहिनी तरफ तेजस्वी यादव और बाएं हाथ में मीसा भारती बैठे हैं. जबकि तेजस्वी यादव और ठीक बगल में तेज प्रताप यादव वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी बैठे हैं.


आरजेडी के अन्य प्रमुख नेता जो पहली कतार में बैठे हैं, उनमें पूर्व मंत्री कांति सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व मंत्री रमई राम, उदय नारायण चौधरी, अशफाक करीम शामिल है. हालांकि पार्टी के राज्यसभा सांसद मनोज झा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं. मनोज झा संसद का सत्र होने के कारण राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नहीं पहुंचे हैं. फिलहाल राज्यसभा की कार्यवाही में वह शामिल हो रहे हैं. 


लालू यादव के होटल मौर्या पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया है. लोकगीत के साथ लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की शुरुआत की. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जब भी कोई कार्यक्रम करते हैं तो वह लोकगीतों का लुफ्त उठाते हैं और लंबे समय बाद एक बार फिर से पटना लौटे लालू प्रसाद यादव कार्यकारिणी की बैठक में शामिल कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी. पूजन के बाद अंदर लोक संगीत का कार्यक्रम शुरू हुआ. जिसमें लालू प्रसाद यादव लोकप्रिय भोजपुरी गीतों से कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. 


बता दें इस बैठक में उनकी अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज कई महत्वपूर्ण एजेंडा पर चर्चा करने वाली है. पार्टी में संगठनात्मक चुनाव की रूपरेखा तय करने के साथ-साथ सदस्यता अभियान को लेकर भी फैसला किया जाएगा.





टैग्स