ब्रेकिंग
JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशJDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देश

राजद के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, लालू, राबड़ी, तेजस्वी समेत 40 दिग्गज नेताओं के नाम

PATNA : जेडीयू के बाद अब राजद ने लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट गुरुवार जारी कर दी है। इससे पहले भाजपा ने भी अपने स्टार प्रचारक की सूची जारी की थी। राजद के स्टार

राजद के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, लालू, राबड़ी, तेजस्वी समेत 40 दिग्गज नेताओं के नाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : जेडीयू के बाद अब राजद ने लोकसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट गुरुवार जारी कर दी है। इससे पहले भाजपा ने भी अपने स्टार प्रचारक की सूची जारी की थी। राजद के स्टार प्रचारकों की सूची में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, मीसा भारती, अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित 40 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। 


राजद के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी प्रसाद यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, तेजप्रताप यादव, जगदानंद सिंह, देवेन्द्र यादव, उदय नारायण चौधरी, मनोज झा, कांति सिंह, श्याम रजक, भोला यादव, फैयाज अहमद, मो.फारूक, अनीता देवी, सुनील कुमार सिंह, भाई बीरेंद्र, इसराइल मंसुरी, कुमार सर्वजीत के नाम शामिल हैं। 


वही अशोक कुमार सिंह, स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, डॉ.तनवीर हसन, फैसल अली, समीर कुमार महासेठ, रणविजय साहू, कार्तिकेय कुमार, अनिल सहनी, राजेन्द्र राम, अख्तरूल इस्लाम शाहिन, रामवृक्ष सदा, राजवंशी महतो, डॉ.उर्मिला ठाकुर, नेहालुद्दीन, इजहार अहमद, समता देवी, कारी सोहैब, अबु दोजाना, शक्ति सिंह यादव, मुकेश तांती और सिपाही लाल महतो भी राजद के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।


उधर, जेडीयू ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची गुरुवार को जारी कर दी है। इस सूची में सीएम नीतीश कुमार, वशिष्ठ नारायण सिंह, ललन सिंह, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, संजय झा, वीजेंद्र यादव, संजय सिंह, रामनाथ ठाकुर, लेसी सिंह, रत्नेश सदा सहित कुल 40 स्टार प्रचारकों के नाम शामिल हैं। लेकिन, बिहार के लिए जारी इस लिस्ट में केसी त्यागी का नाम नजर नहीं आया है। 


वही जदयू के तरफ से जारी लिस्ट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ वशिष्ठ नारायण सिंह, ललन सिंह, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, संजय झा, बिजेंद्र यादव, संजय सिंह, रामनाथ ठाकुर, लेसी सिंह, रत्नेश सदा, खालिद अनवर सहित 40 लोगों के नाम शामिल हैं। जेडीयू की स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में राज्य मंत्रिमंडल में जेडीयू कोटे के सभी मंत्रियों को शामिल किया गया है। लेकिन सबसे रोचक बात यह है कि इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी का नाम गायब है। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव की तिथि की घोषणा के बाद सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुट गई हैं और कमर कस चुकी हैं। चुनाव में सभी पार्टियां पूरी ताकत झोंकने के मूड में है। ऐसे में जदयू ने अपनी लिस्ट में 40 स्टार प्रचारकों का नाम शामिल किया है। इससे पहले जदयू की सहयोगी पार्टी भाजपा ने भी बिहार के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों का नाम शामिल किया है। इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर योगी आदित्यनाथ तक के नाम शामिल है। भाजपा के तरफ से  राष्ट्रीय नेताओं के साथ-साथ क्षेत्रीय नेताओं को भी इस लिस्ट में दी गई है।

टैग्स