ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

राजद के साथ नीतीश की दोस्ती सांप- नेवले वाली, अपनी कुर्सी बचाने के लिए कदमों में झुक रहे सीएम

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से देखने को मिल रहा है कि सीएम नीतीश कुमार काफी नर्म हो गए हैं। आए दिन इसका झलक किसी न किसी सार्वजनिक कार्यक्रम को देखने को मिल रहा है। वहीं, सीएम

राजद के साथ नीतीश की दोस्ती सांप- नेवले वाली, अपनी कुर्सी बचाने के लिए कदमों में झुक रहे सीएम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से देखने को मिल रहा है कि सीएम नीतीश कुमार काफी नर्म हो गए हैं। आए दिन इसका झलक किसी न किसी सार्वजनिक कार्यक्रम को देखने को मिल रहा है। वहीं, सीएम नीतीश कुमार के सॉफ्ट होने को लेकर भाजपा के एमएलसी नवल किशोर यादव ने जोरदार तंज कसा है। नवल किशोर ने कहा कि, अब तो उनको सभी के क़दमों में झुक कर ही रहना होगा, तभी सरकार चलेगी। 


भाजपा के एमएलसी नवल किशोर यादव ने कहा कि, नीतीश कुमार में अब बदलाव तो आ ही जाएगा, अब वो सही मायने में परिवर्तन के जगह पर गए हैं। अब इनका अहंकार भी चूर होगा और अभी मुख्यमंत्री भी बहुत व्याकुल है, उनकी व्याकुलता भी शांत होगी। हकीकत यह है कि, सीएम नीतीश खुद के जाल में खुद फसतें जा रहे हैं। इसलिए वो अंदर से कमजोर हो रहे हैं। 


नवल किशोर ने कहा कि, नीतीश कुमार पर न सिर्फ विपक्ष बल्कि खुद के पक्ष का भी दवाब है।  एक तो वो राजद के साथ गए हैं इसका दवाब हैं, दूसरा जो सीएम का खुद का कोर नेटवर्किंग हैं उसमें से कोई भी इनके साथ नहीं है,वो लोग समय के साथ हैं।  ये सारे लोग नीतीश कुमार को दबा रहे हैं। इस कारण सीएम नीतीश वापस से इनका विश्वाश जितने के लिए इस तरह का कदम उठा रहे हैं। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि, सीएम का राजद के साथ वाली दोस्ती सांप और नेवला वाली दोस्ती है। उन्होंने कहा कि, जब बाढ़ आता है एक ही डाली पर सांप और नेवला दोनों रहते हैं और जब बाढ़ कम होता हैं तो दोनों एक दूसरे पर हमलावर हो जाते हैं।  यही हाल नीतीश का भी है। इसके साथ इनको अब अपना कुर्सी जाने का भी डर हैं, इनको लग रहा है कि यदि कुर्सी छोड़ देंगे तो फिर कहां जाएंगे। इसलिए वो आये दिन अपनी कुर्सी बसाहने के लिए लोगों के कदमों में गिर रहे हैं।