ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राजद के सरकार में आने का असर! नाबालिग से रेप करने वाले पूर्व MLA राजबल्लभ यादव को पैरौल पर छोड़ा गया, उम्र कैद की मिली है सजा

PATNA: बिहार सरकार में राजद के वर्चस्व का असर दिखने लगा है. नाबालिग लड़की से रेप के दोषी पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव को पेरोल पर छोड़ दिया गया है. राजबल्लभ यादव राजद का पूर्व विधायक

राजद के सरकार में आने का असर! नाबालिग से रेप करने वाले पूर्व MLA राजबल्लभ यादव को पैरौल पर छोड़ा गया, उम्र कैद की मिली है सजा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार सरकार में राजद के वर्चस्व का असर दिखने लगा है. नाबालिग लड़की से रेप के दोषी पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव को पेरोल पर छोड़ दिया गया है. राजबल्लभ यादव राजद का पूर्व विधायक है. वह लालू प्रसाद यादव का बेहद करीबी माना जाता रहा है. राजबल्लभ की पत्नी विभा देवी अभी राजद की विधायक है.


नाबालिग के साथ रेप के मामले में सजायाफ्ता राजबल्लभ यादव को 15 दिनों की पैरोल मिली है. जेल प्रशासन ने उसे अपनी मां की इलाज के लिए पैरोल पर छोड़ा है. जेल प्रशासन के मुताबिक राजबल्लभ यादव ने आवेदन दिया था कि उसकी मां की तबीयत खराब है, लिहाजा उसे 15 दिनों के लिए पैरोल पर रिहा कर दिया जाये. इसके बाद उसे 15 दिनों के लिए जेल से छोड़ा गया है. बेऊर जेल प्रशासन के मुताबिक राजबल्लभ यादव 22 अगस्त तक जेल से बाहर रहेगा.


राजद की सत्ता का असर! 

बता दें कि लंबे समय तक राजद का कद्दावर नेता माना जाता रहा राजबल्लभ यादव एक नाबालिग लड़की से रेप का दोषी है. अदालत ने उसे उम्र कैद की सजा सुनायी है. 2016 में राजबल्लभ पर 15 साल की एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया था. उस वक्त भी बिहार में जेडीयू-राजद की साझा सरकार थी. ऐसे में राजबल्लभ के खिलाफ मामला काफी दिनों तक ठंढ़े बस्ते में पड़ा रहा. बाद में काफी विवाद के बाद राजबल्लभ पर कार्रवाई हुई. हालांकि उस दौरान भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पायी थी. राजबल्लभ ने खुद सरेंडर किया था.


राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी अभी भी नवादा से राजद की विधायक है. जेल में बंद राजबल्लभ के रूतबे की खबरें पहले भी आती रही हैं. करीब दो साल पहले भी उसकी करतूत सामने आयी थी. अपना चेकअप कराने के नाम पर राजबल्लभ यादव जेल से पटना के आईजीआईएमएस आया था. वहां उसने अपनी विधायक पत्नी के साथ बकायदा जनता दरबार लगा लिया था.