ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

RJD के पूर्व विधायक और प्रत्याशियों की बैठक कल, तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में होगी बैठक

PATNA: राजद के पूर्व विधायक और प्रत्याशियों की बैठक मंगलवार को बुलाई गयी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। राबड़ी देवी के आवास पर कल दोपहर दो बजे य

RJD के पूर्व विधायक और प्रत्याशियों की बैठक कल, तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में होगी बैठक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजद के पूर्व विधायक और प्रत्याशियों की बैठक मंगलवार को बुलाई गयी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। राबड़ी देवी के आवास पर कल दोपहर दो बजे यह बुलाई गई है। इस बैठक में बिहार में होने वाले उपचुनाव और पार्टी के आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह समेत राजद के कई वरीय नेता इस बैठक में शामिल होंगे। 


बिहार में दो सीटों कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव को लेकर पटना में मंगलवार को राजद ने एक बैठक बुलाई है। राबड़ी आवास पर पूर्व विधायकों और प्रत्याशियों को बुलाया गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बैठक की अध्यक्षता करेंगे और उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगे।


साथ ही पार्टी के आगे की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। बैठक में राजद नेता तेजस्वी यादव एकजुटता के साथ चुनाव प्रचार में लगने का निर्देश देंगे। हालांकि इस बैठक में हसनपुर विधायक तेजप्रताप यादव शामिल होंगे या नहीं इसकी जानकारी अब तक नहीं दी गयी है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता