ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

RJD के एक और विधायक ने खोला नीतीश के खिलाफ मोर्चा, कहा- निरंकुश हो गई है बिहार की सरकार, सत्ता बदलते रहना चाहिए

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर विपक्ष के साथ साथ सहयोगी दलों के नेता भी सवाल उठाने लगे हैं। नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के बाद अब

RJD के एक और विधायक ने खोला नीतीश के खिलाफ मोर्चा, कहा- निरंकुश हो गई है बिहार की सरकार, सत्ता बदलते रहना चाहिए
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पर विपक्ष के साथ साथ सहयोगी दलों के नेता भी सवाल उठाने लगे हैं। नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के बाद अब एक और आरजेडी नेता ने मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा पर तीखा हमला बोला है। दिनारा के आरजेडी विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा है कि बिहार में सड़कों का विकास हो या बिजली की आपूर्ति, सब यूपीए सरकार की देन हैं और आज नीतीश कुमार यूपीए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की उपलब्धि अपने नाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार का जितना विकास होना चाहिए था वह नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि समाधान यात्रा के दौरान अगर नीतीश किसानों की समस्या का समाधान कर देते हैं तो वे बधाई के पात्र होंगे। इस दौरान वहां मौजूद पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा से बातचीत के दौरान आरजेडी विधायक ने कहा कि बिहार की सत्ता निरंकुश हो गई है और जन कल्याण के लिए समय समय पर सत्ता बदलती रहनी चाहिए। उन्होंने जीवेश मिश्रा से कहा कि बिहार की बदहाली के लिए आप लोग भी जिम्मेवार हैं कि नीतीश कुमार को 17 वर्षों तक पालकर रखा।


आरजेडी विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री निकले तो हैं समाधान करने के लिए लेकिन वे लोगों की समस्या का कितना समाधान कर पाते हैं यह तो आनेवाला समय ही बताएगा। बिहार का पिछले 17 वर्षों में जितना विकास होना चाहिए था उतना नहीं हो सका। बिहार का विकास नहीं होने के लिए आरजेडी भी जिम्मेवार है। आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद ने बिहार के विकास के लिए क्या नहीं किया, रघुवंश प्रसाद ने सड़कों के विकास के लिए जो काम किया आज नीतीश कुमार उसी काम के बदौलत उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। बिहार में बिजली के क्षेत्र में जो काम हुआ वह यूपीए सरकार की देन है। मनमोहन सरकार ने बिहार के गांव गांव में बिजली पहुंचाने का काम किया। 


आरजेडी विधायक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील की है कि वे इस यात्रा में अपने अफसरों पर लगाम लगाकर रखें। उन्होंने कहा कि बिहार प्रखंड से लेकर पटना सचिवालय तक भ्रष्टाचार में डूब चुका है। किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है, यूरिया की किल्लत से किसान परेशान हैं और मुख्यमंत्री समाधान यात्रा कर रहे हैं। बिहार में किसानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है, मुख्यमंत्री किस समस्या का समाधान करने के लिए निकले हैं उन्हें किसानों की समस्या पर भी ध्यान देना होगा। किसानों को अपनी उपज का लागत तक नहीं मिल पा रहा है। राज्य के किसान काफी दुखी हैं, खाद की कालाबाजारी हो रही है। 


उन्होंने कहा कि समाधान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर किसानों की समस्या का समाधान कर देते हैं तो यह बहुत बड़ी बात होगी। बिहार के किसानों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। कम पैसों में उन्हें अपने बच्चों को पढ़ाना भी है और उन्हें अपनी जीविका भी चलानी है। बिहार में अगर सबसे गरीब कोई है तो वे किसान हैं। किस तरह से वे अपने जीवन को चला रहे हैं इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है। इस दौरान वहां मौजूद पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा से बातचीत के दौरान आरजेडी विधायक ने कहा कि बिहार में ब्लॉक से लेकर सचिवालय तक के अधिकार भ्रष्टाचार में लिप्त हो गए हैं। बिहार की सत्ता निरंकुश हो गई है और जन कल्याण के लिए समय समय पर सत्ता बदलती रहनी चाहिए। उन्होंने जीवेश मिश्रा से कहा कि बिहार की बदहाली के लिए आप लोग भी जिम्मेवार हैं कि नीतीश कुमार को 17 वर्षों तक पालकर रखा।