ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

RJD कार्यालय में मनाई गई बी.पी.मंडल की जयंती, बोले जगदानंद..मंडल के विचारों को देश में अपनाने की जरूरत

PATNA: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष स्व. बी.पी.मंडल की जयंती आज आरजेडी कार्यालय में मनाई गयी। बी.पी. मंडल समाज के वंचितों और गरीबों की आवाज थे। उनके

RJD कार्यालय में मनाई गई बी.पी.मंडल की जयंती, बोले जगदानंद..मंडल के विचारों को देश में अपनाने की जरूरत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष स्व. बी.पी.मंडल की जयंती आज आरजेडी कार्यालय में मनाई गयी। बी.पी. मंडल समाज के वंचितों और गरीबों की आवाज थे। उनके द्वारा पिछड़ों के लिए किया गया कार्य आज भी प्रासंगिक है। इस अवसर पर राजद प्रदेश कार्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया और इस मौके पर उन्हें याद किया गया। 


आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने वी.पी.मंडल को याद करते हुए कहा कि देश में इस वक़्त मंडल के विचारों की ज़रूरत हैं। देश में मंडल कमीशन के निर्माणकर्ता बी.पी. मंडल जी थे।


वर्तमान परिवेश में आज जातीय जनगणना की मांग हैं और हमारे नेता प्रतिपक्ष प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना की मांग को प्रधानमंत्री के समक्ष रखा है। इससे सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में जातियों की स्थिति का पता चल पाएगा।


जगदानंद सिंह ने कहा कि आज बी.पी.मंडल की जयंती पर देश में मंडल के विचारों को अपनाने की जरूरत है। केंद्र सरकार जातीय जनगणना कराने पर विचार करें। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसकी मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। जगदानंद सिंह ने कहा कि जब तक सामाजिक और आर्थिक आजादी देश को नहीं मिलेगी तब तक यह आजादी खतरे में पड़ी रहेगी। जातीय जनगणना भारत की संसद के द्वारा पहले से ही स्वीकृत है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता