ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

राजद कार्यालय में मनाई गयी रघुवंश प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि, बोले सिद्दीकी..उनकी कमी खलती रहेगी

PATNA: समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.रघुवंश प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि आज राजद प्रदेश कार्यालय में मनायी गयी। इस मौके पर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, अब्दुलबार

राजद कार्यालय में मनाई गयी रघुवंश प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि, बोले सिद्दीकी..उनकी कमी खलती रहेगी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.रघुवंश प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि आज राजद प्रदेश कार्यालय में मनायी गयी। इस मौके पर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, अब्दुलबारी सिद्दीकी, श्याम रजक, वृषण पटेल सहित कई राजद नेताओं ने पुष्प अर्पित कर रघुवंश बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित की। 


इस मौके पर आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि रघुवंश बाबू की कमी वर्षों तक हमलोगों को खलती रहेगी। रघुवंश बाबू लालू जी के सहकर्मी थे। गांव गवई भाषा में लोगों को समझाने की कला उनमें थी जो आज हमलोगों को खलती है। गरीब-गुरबा के बीच काम करने वाले लोगों को उनकी कमी खलती रहेगी। हम उनकों श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।


उधर वैशाली के भगवानपुर में भी दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री और मनरेगा मैन के नाम से जाने जानेवाले रघुवंश प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि मनायी गई। इस अवसर पर राजद नेत्री मंजू सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अपने दिवंगत नेता रघुवंश बाबू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। 


राजद नेत्री मंजू सिंह के बताया कि दिवंगत रघुवंश प्रसाद सिंह अपने जीवन काल में जब भी पटना से मुजफ्फरपुर या मुजफ्फरपुर से पटना की ओर जाते थे उस दौरान भगवानपुर में इसी खास जगह साहू मिष्ठान दुकान में चाय पिया करते थे। जिसके चलते उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उसी विशेष स्थान का चयन किया गया जहां सभी लोगों ने उनके तैलिय चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर दिवंगत रघुवंश प्रसाद सिंह के द्वारा किए गए सामाजिक और राजनीतिक  कार्यों पर चर्चा की गई और इसकी सराहना करते हुए लोगों ने उन्हें गरीबों का मसीहा बताया।




टैग्स