ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

RJD कार्यकर्ताओं के साथ धोखा, पप्पू यादव ने कहा- अमरेंद्र धारी सिंह को टिकट देना गलत

PATNA : अमरेंद्र धारी सिंह को आरजेडी की ओर से राज्यसभा का टिकट दिए जाने के बाद विरोधी दल के नेता लगातार पार्टी के ऊपर हमला बोल रहे हैं. बिगड़ी सेहत के बाद दिल्ली में इलाज करा क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : अमरेंद्र धारी सिंह को आरजेडी की ओर से राज्यसभा का टिकट दिए जाने के बाद विरोधी दल के नेता लगातार पार्टी के ऊपर हमला बोल रहे हैं. बिगड़ी सेहत के बाद दिल्ली में इलाज करा के लौटे जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने भी आरजेडी के ऊपर करारा हमला बोला है. पप्पू यादव ने इतना तक कह दिया कि आरजेडी के कार्यकर्ताओं के साथ धोखा हो रहा है. 


जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अमरेंद्र धारी सिंह को टिकट देना आरजेडी नेतृत्व का गलत फैसला है. राजद कार्यकर्ताओं में भी इसको लेकर नाराजगी देखी जा रही है. पार्टी समर्थकों को उपेक्षा का शिकार होना पड़ा है. पार्टी ने अमरेंद्र धारी सिंह को टिकट देकर कार्यकर्ताओं के साथ गलत किया है.


पूर्व सांसद पप्पू यादव ने आगे कहा कि समाज से जुड़े लोगों को मौक़ा देना चाहिए. पहले साहित्यकार, संघर्षशील और अन्य सामाजिक लोगों को भेजा जाता था. लेकिन पिछले कुछ सालों में ऐसा नहीं हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि ब्रम्हर्षि समाज के लोग नफरत  का शिकार हो रहे हैं. सबसे ज्यादा लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार ने इस समाज के लोगों को नफरत का शिकार बनाया है.

टैग्स