ब्रेकिंग
प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीप्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्री

RJD का स्थापना दिवस आज, प्रदेश कार्यालय में लालू करेंगे झंडोत्तोलन; इन जिलों में भी होगा कार्यक्रम

PATNA : वर्तमान में बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 27 वां स्थापना दिवस मनाएगी। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव वीरचंद पटे

RJD का स्थापना दिवस आज, प्रदेश कार्यालय में लालू करेंगे झंडोत्तोलन; इन जिलों में भी होगा कार्यक्रम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : वर्तमान में बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 27 वां स्थापना दिवस मनाएगी। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव वीरचंद पटेल स्थित प्रदेश कार्यालय में झंडोत्तोलन का स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।


वहीं राजद के स्थापना दिवस के मौके पर सभी जिला मुख्यालय पर भी पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। राजधानी पटना में प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में युवा राजद व छात्र राजद द्वारा झंडोत्तोलन के बाद लालू प्रसाद को सलामी दी जाएगी। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन होगा। स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी कार्यालय और वीरचंद पटेल पथ, आयकर गोलम्बर शहीद स्मारक, आर ब्लॉक, बेली रोड को तोरणद्वार और झंडा-बैनर से सजाया गया है। पार्टी कार्यालय में हरे रंग के बल्व और झालर लगाए गए हैं।


मालूम हो कि, 5 जुलाई 1997 को लालू यादव ने जनता दल से अलग होकर राष्ट्रीय जनता दल का गठन किया था। इसके बाद 1997 से लेकर  2005 तक पार्टी लगातार सत्ता में रही। लेकिन उसके बाद  2005 में 2015 तक पार्टी सत्ता से दूर हो गई। 2015 में पार्टी सत्ता में जरूर वापस आई लेकिन जुलाई 2017 में फिर सत्ता से बेदखल हो गई। इसके बाद पिछले एक साल अगस्त महीने से  आरजेडी सत्ता में है।  इसके आलावा पार्टी झारखंड में भी सहयोगी के रूप में सत्ता में बनी हुई है। 


आपको बताते चलें कि, राजद इस वक्त बिहार विधानसभा की सबसे बड़ी पार्टी है।  उनके 79 विधायक हैं। हालांकि, लोकसभा में उसके पास एक भी सांसद नहीं है।  वहीं राज्यसभा में 5 सांसद हैं, जबकि बिहार विधान परिषद में 14 सदस्य हैं. उधर झारखंड विधानसभा में आरजेडी का एक विधायक है।