ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद भारत के लिए रवाना, सिंगापुर एयरपोर्ट पर साथ दिखीं बेटी रोहिणी

PATNA: किडनी ट्रांसप्लांट के बाद आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद आज सिंगापुर से भारत के लिए रवाना हो गए। लालू सिंगापुर से दिल्ली लौट रहे हैं। सिंगापुर के एयरपोर्ट पर बेटी रोहिणी और उनके

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद भारत के लिए रवाना, सिंगापुर एयरपोर्ट पर साथ दिखीं बेटी रोहिणी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: किडनी ट्रांसप्लांट के बाद आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद आज सिंगापुर से भारत के लिए रवाना हो गए। लालू सिंगापुर से दिल्ली लौट रहे हैं। सिंगापुर के एयरपोर्ट पर बेटी रोहिणी और उनके परिवार के अन्य सदस्य लालू को स्वदेश विदा करने के लिए पहुंचे थे। लालू प्रसाद स्वस्थ हैं हालांकि सिंगापुर एयरपोर्ट पर वे व्हील चेयर पर नजर आए, जहां से बेटी रोहिणी ने उन्हे खुशी खुशी विदा कर दिया।


लालू को नया जीवन देने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने कल ट्वीट कर लालू प्रसाद के भारत लौटने की जानकारी दी थी। रोहिणी ने बिहार के लोगों पापा लालू प्रसाद का ख्याल रखने की अपील की थी। आज लालू को विदा करने के लिए रोहिणी और उनके परिवार के लोग सिंगापुर एयरपोर्ट पहुंचे थे।


जानकारी के मुताबिक लालू प्रसाद भारत तो लौट रहे हैं लेकिन अभी उनके पटना आने की संभावना कम है। इंफेक्शन के खतरों को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें भीड़ से अलग रहने की सलाह दी है। दिल्ली पहुंचने के बाद लालू प्रसाद अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर जाएंगे और फिलहाल वहीं रहेंगे। तबीयत में सुधार होने के बाद वे पटना लौट सकते हैं।


बता दें कि कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लालू प्रसाद दिसंबर महीने में सिंगापुर गये थे। लालू किडनी सहित कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। उनकी दोनों किडनी 28 प्रतिशत ही काम कर रही थी, जिसके कारण डॉक्टरों ने ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी। सिंगापुर में रह रही लालू-राबड़ी की बेटी रोहिणी ने पिता को अपनी एक किडनी देने का फैसला किया था। 


पति एवं ससुराल के परिजनों की सहमति के बाद 5 दिसंबर को रोहिणी ने अपने पिता को किडनी दिया था। पांच दिसंबर 2022 को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू यादव की किडनी का प्रत्यारोपण हुआ था। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव कई दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहे। डॉक्टरों से अनुमति मिलने के बाद आज लालू की वतन वापसी हो रही है।


RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद भारत के लिए रवाना, सिंगापुर एयरपोर्ट पर साथ दिखीं बेटी रोहिणी


RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद भारत के लिए रवाना, सिंगापुर एयरपोर्ट पर साथ दिखीं बेटी रोहिणी