ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

रिहाई पर सियासत: पटना पहुंचे लालू को सुशील मोदी ने घेरा, आनंद मोहन को लेकर पूछे तीखे सवाल

PATNA: जी.कृष्णैया हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पाए पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर बिहार का सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। बीजेपी के साथ साथ आईएएस एसोसिएशन और खुद जी. कृष

रिहाई पर सियासत: पटना पहुंचे लालू को सुशील मोदी ने घेरा, आनंद मोहन को लेकर पूछे तीखे सवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: जी.कृष्णैया हत्याकांड में उम्रकैद की सजा पाए पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर बिहार का सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। बीजेपी के साथ साथ आईएएस एसोसिएशन और खुद जी. कृष्णैया की पत्नी और बेटी ने सरकार के इस फैसले पर सवाल खड़ा किया है। जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय लालू प्रसाद बिहार के मुख्यमंत्री हुआ करते थे। बिहार में आनंद मोहन की रिहाई को लेकर छिड़े संग्राम के बीच शुक्रवार को जब लालू दिल्ली से पटना पहुंचे तो बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने अपने तीखे सवालों के जरिए लालू को घेरने की कोशिश की।


दरअसल, बिहार में पिछले कुछ दिनों से पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। इसी संग्राम के बीच शुक्रवार को लालू प्रसाद की एंट्री हो गई। लालू के दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद बीजेपी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने आनंद मोहन की रिहाई को लेकर घेरा है। सुशील मोदी ने पूछा है कि जब लालू खुद सीएम थे तब उन्होंने आनंद मोहन की मदद क्यों नहीं की थी।


सुशील मोदी ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि महागठबंधन की सरकार चुनावी लाभ लेने के लिए कानून को कमजोर कर दुर्दांत अपराधियों को रिहा कर रही है। इस फैसले से सरकार ने लाखों सरकारी कर्मचारियों का जीवन खतरे में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि 2005 तक राजद की सरकार थी, तब क्यों नहीं आनंद मोहन को निर्दोष बताने की कोशिश की गई, इसका जवाब तो लालू प्रसाद ही दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज चुनावी लाभ के लिए लाखों सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा को ताक पर रख कर राजद-जदयू की सरकार दुर्दांत अपराधियों को रिहा कर रही है।