ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

ऋतुराज सिन्हा ने बोला हमला, कहा-राजद के साथ जाकर भटक गये नीतीश

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार बहुत अच्छे-अच्छे विचार और प्रोग्राम लेकर काम कर रहे थे लेकिन राजद के साथ जाकर भटक

ऋतुराज सिन्हा ने बोला हमला, कहा-राजद के साथ जाकर भटक गये नीतीश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार बहुत अच्छे-अच्छे विचार और प्रोग्राम लेकर काम कर रहे थे लेकिन राजद के साथ जाकर भटक गये। एक नाकारात्मक सोच उनकी बातों में अब झलकने लगी है। नीतीश कुमार अब थके हुए लग रहे हैं।


बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि बिहार को एक नई ऊर्जा की आवश्यकता है तभी जाकर बिहार का विकास और हमारे गरीब तबके के साथ न्याय हो सकेगा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्होंने कहा कि  नीतीश कुमार सहित कई राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने अटल जी से प्रेरणा प्राप्त की है। हम सभी को मिलकर आज के दिन यह संकल्प लेना चाहिए कि अटल जी के दिखाये गये रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। 


प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती बीजेपी ने पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। पटना में भी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी गयी। अटल बिहार वाजपेयी की जयंती के मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि पीएम मोदी ने सभी कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन दिया है कि देश को आत्मनिर्भर बनाना है तो हमें अपने माताओं बहनों को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करना होगा। उनकी मदद करनी होगी। दो लाख महिलाओं को सशक्त बनाने के उपलक्ष्य में आज पटना में महिला सशक्तिकरण समारोह का आयोजन हुआ। ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि विकास आपका साथ हमारा के साथ एसीएफएल माइक्रो फाइनेंस बिहार में काम कर रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2024 से पहले 5 लाख महिलाओं को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।


उन्होंने कहा कि इन महिलाओं के बीच जाकर माइक्रो फाइनेंस के माध्यम से सहयोग कर स्वावलंबी बनाना होगा। आर्थिक रूप से मजबूत करना होगा तभी महिलाएं मजबूत होगी। तभी उनके बच्चों का भविष्य भी  सुधरेगा। सारी कल्पना को लेते हुए पांच वर्ष पहले ACFLमाइक्रो फाइनेंस बैंक का गठन किया। आज अलट जी की जयंती पर दो लाख महिलाएं इससे जुड़ी है। दो लाख महिलाओं को सशक्त बनाने के उपलक्ष्य में आज पटना में महिला सशक्तिकरण समारोह का आयोजन हुआ। ऋतुराज सिन्हा ने बताया कि 2024 से पहले 5 लाख महिलाओं को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। पटना महानगर में 50 हजार घरों तक पहुंचना है। 




टैग्स