ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

RCP पर तेज हुआ JDU में हमला, मंत्री अशोक चौधरी बोले.. उनकी हैसियत 5 हजार की भीड़ जुटाने की नहीं

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह लगातार जनता दल यूनाइटेड में तीखे हमले झेल रहे हैं। आरसीपी सिंह पर अब मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा हमला बोला है। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा

RCP पर तेज हुआ JDU में हमला, मंत्री अशोक चौधरी बोले.. उनकी हैसियत 5 हजार की भीड़ जुटाने की नहीं
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह लगातार जनता दल यूनाइटेड में तीखे हमले झेल रहे हैं। आरसीपी सिंह पर अब मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा हमला बोला है। मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि आरसीपी सिंह की हैसियत 5 हजार की भीड़ जुटाने की नहीं है। अशोक चौधरी ने कहा है कि आरसीपी सिंह को अब तक जो भी मिला वह नीतीश कुमार की कृपा से मिला है।


जेडीयू में राजनीतिक बनवास का दंश झेल रहे आरसीपी सिंह के बयान पर तंज कसते हुए अशोक चौधरी ने कहा है कि बोलने के लिए तो लोग बहुत कुछ बोलते हैं लेकिन कार्यकर्ता के रूप में किस पार्टी में उन्होंने क्या भूमिका निभाई है। बोलने के लिए हम भी बोल सकते हैं कि इतना परिश्रम किया है तो आज यहां पहुंचे हैं। पार्टी में जो पद और प्रतिष्ठा उन्हें मिली है वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा से प्राप्त हुई है।


अशोक चौधरी ने यहां तक कह दिया कि आरसीपी सिंह की हैसियत 5 हजार की भीड़ जुटाने की भी नहीं है। उन्होंंने कहा कि अगर आरसीपी सिंह यह कहते हैं कि सबकुछ उनके परिश्रम से हुआ है तो इससे बड़ी हास्यास्पद बात कोई नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह नीतीश कुमार की कृपा से दो दो बार राज्य सभा गए। नीतीश जी ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय नेता बनाया।


अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार जेडीयू के सर्वमान्य नेता हैं। जो भी व्यक्ति पार्टी में है वह नीतीश कुमार की कृपा से फलता और फूलता है। उन्होंने कहा कि जेडीयू में नीतीश कुमार के खिलाफ कोई नहीं है, जो लोग भी ऐसा बात कहते हैं वे पार्टी के नहीं हो सकते हैं। नीतीश कुमार जैसी भूमिका चाहेंगे वैसी भूमिका आरसीपी सिंह की रहेगी। अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के आलावा जेडीयू में और कोई नेता नहीं है, उनका हाथ जिसके सर से हट जाता है वह जमीन पर आ जाता है।