ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

RCP का खुला एलान.. अध्यक्ष नहीं हूँ तो संगठन का काम छोड़ नहीं दूंगा, ललन सिंह को दे दिया क्लीयर मैसेज

PATNA : आरसीपी सिंह ने भले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ दी हो. लेकिन ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बावजूद वह संगठन में अपनी पकड़ ढीली करने को तैयार नहीं है. आज

RCP का खुला एलान.. अध्यक्ष नहीं हूँ तो संगठन का काम छोड़ नहीं दूंगा, ललन सिंह को दे दिया क्लीयर मैसेज
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आरसीपी सिंह ने भले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ दी हो. लेकिन ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बावजूद वह संगठन में अपनी पकड़ ढीली करने को तैयार नहीं है. आज पटना पहुंचे आरसीपी सिंह ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए. इस बात का खुल्लम-खुल्ला ऐलान कर दिया.  आरसीपी सिंह ने कहा कि अब मैं पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं हूं. इसका मतलब यह नहीं कि संगठन का काम छोड़ दूंगा. संगठन के लिए पिछले 11 सालों में जो काम किया है, उसे आगे भी जारी रखना है. आरसीपी सिंह ने कहा कि मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान में कार्यकर्ताओं और नेताओं से बिहार भर में मिलूंगा. 


आरसीपी सिंह ने कहा कि कुछ लोग मुझे फोन कर कहते हैं कि आप राष्ट्रीय अध्यक्ष थे.  तो बात दूसरी थी. मैं उनको स्पष्ट तौर पर करता हूं कि मैं था नहीं, हूं मैं.  कहीं भी गया. नहीं हूं केंद्र में जिम्मेदारी मिली है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं पार्टी का काम छोड़ दूंगा. पार्टी के लिए मैंने पसीना बहाया है और आगे भी संगठन का काम देखता रहूंगा. अपने इस बयान और ऐलान से आरसीपी सिंह ने ललन सिंह को भी क्लियर मैसेज दे दिया है कि वह संगठन में उन्हें फ्री हैंड नहीं देने वाले.