ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

रविशंकर प्रसाद को फिर से टिकट दिये जाने पर बोले ऋतुराज..पार्टी नेतृत्व का फैसला सर्वमान्य

PATNA: लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही पटना में इस बात की चर्चा जोरशोर से थी कि इस बार पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद और बक्सर से अश्विनी चौबे का टिकट कटने जा रहा है और ऋतुरा

रविशंकर प्रसाद को फिर से टिकट दिये जाने पर बोले ऋतुराज..पार्टी नेतृत्व का फैसला सर्वमान्य
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही पटना में इस बात की चर्चा जोरशोर से थी कि इस बार पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद और बक्सर से अश्विनी चौबे का टिकट कटने जा रहा है और ऋतुराज सिन्हा को पटना साहिब सीट दिया जा सकता है। लेकिन जो कयास लगाये जा रहे थे वो पूरी तरह से सही नहीं हुआ। बक्सर से तो अश्विनी चौबे का टिकट कट गया लेकिन पटना साहिब सीट रविशंकर प्रसाद को ही आखिरकार इस बार फिर मिल गया। जिसके साथ ही तमाम तरह के कयासों पर विराम लग गया है। रविशंकर प्रसाद बीजेपी से पटना साहिब के प्रत्याशी हैं। वही पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से रामकृपाल यादव को बीजेपी ने चुनाव के मैदान में उतारा है।


 रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से बीजेपी प्रत्याशी बनाये जाने पर ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान अनुशासन से है। भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैसला जो होता है वह सर्व्यमान्य होता है।पार्टी ने रविशंकर प्रसाद पटना साहिब से फिर से प्रत्याशी बनाया है तो कहीं ना कहीं उनकी लंबी राजनीति जो सफल रहा है उसको देखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है। पिछले 24 साल से रविशंकर प्रसाद एक सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में बिहार और पटना की जनता की लगातार सेवा की है।10 साल से अधिक केंद्रीय मंत्री के रूप में रहे हैं।


ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि रविशंकर प्रसाद ने पूरी ईमानदारी के साथ देश की सेवा की है। यह सब देखते हुए उनको पार्टी ने फिर उम्मीदवार बनाया है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री मोदी और रविशंकर प्रसाद की जीत के लिए पूरी मेहनत करेंगे। रोहिणी आचार्य के चुनावी मैदान में आने और राजीव प्रताप रुडी को टक्कर देने के सवाल पर ऋतुराज ने कहा कि रूडी जी एक बार नहीं अनेको बार सांसद रह चुके हैं। रुडी अपने जमाने में वन ऑफ यंगेस्ट एमएलए  रह चुके हैं। उनकी इतनी लंबी राजनीति सफर है चुनाव लड़ना चुनाव जीतना रूडी जी को पूरी तरह से आता है। वही ऋतुराज ने कहा रोहिणी के लिए मेरे मन में हमेशा एक अच्छा भाव रहता है। एक ऐसी बेटी है जिसने अपने पिता को किडनी दान देकर उनकी जान बचाई थी। मेरी उनकी व्यक्तिगत रूप  से पूरी शुभकामनाएं है। 

टैग्स