ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

रवि किशन ने किया दावा, दिल्ली में आप की सरकार बनेगी तो लोग पछताएंगे

PATNA: गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि अगर दिल्ली में आप की सरकार बन गई तो लोग पछताएंगे. क्योंकि दिल्ली में झूठ बोलने वाली आप की सरकार हैं. अरविंद केजरीवाल लोगों से झूठ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि अगर दिल्ली में आप की सरकार बन गई तो लोग पछताएंगे. क्योंकि दिल्ली में झूठ बोलने वाली आप की सरकार हैं. अरविंद केजरीवाल लोगों से झूठ बोल रहे हैं कि वहां के लोगों को वह साफ पानी पिला रहे हैं. दिल्ली के लोगों को गंदा पानी पिलाया जा रहा है. लोग प्रदूषण से परेशान हैं.



चुनाव आते ही कर दिया मुफ्त

 रवि किशन ने कहा कि चुनाव आते ही दिल्ली में केजरीवाल ने बिजली, पानी और महिलाओं की बसों में यात्रा को मुफ्त कर दिया है. लेकिन चुनाव खत्म होते अगर आप की सरकार बनी तो यह सारी सुविधा को खत्म कर देंगे.

दिल्ली में बनेगी बीजेपी सरकार

रवि किशन ने दावा किया कि इस बार दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी. क्योंकि आप पार्टी के फरेब से लोग उब चुके हैं. इसके कारण यह सरकार जाने वाली है.  केजरीवाल दिल्ली में काम नहीं करते हैं. सिर्फ बहाना करते हैं कि मुझे काम नहीं करने दिया जा रहा है. कभी पीएम मोदी तो कभी एलजी पर आरोप लगाते हैं. उन्होंने गरीबों को इंदिरा आवास तक नहीं दिया है. कई केंद्र की योजना लोगों तक दिल्ली में नहीं पहुंच पाई है. 

500-500 रुपए देकर कराया जा रहा विरोध

सीएए के विरोध पर रवि किशन ने कहा कि यह एक साजिश के तहत विरोध किया जा रहा है. इसको लेकर प्रदर्शनकारी महिलाओं को आगे कर रहे है. 5 साल के बच्चे को सिखाया जा रहा है तभी तो बच्चे पीएम मोदी और अमित शाह को जान से मार देने की बात बोल रहे हैं. शाहिनबाग में रोज 500-500 रुपए देकर 4-4 घंटे के शिफ्ट में प्रदर्शन कराया जा रहा है. एक शिफ्ट के बाद दूसरे लोग आ जाते हैं.

टैग्स