ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

राष्ट्रीय स्तर पर नीतीश की पहचान नहीं, बोले सम्राट चौधरी.. JDU में एक राजा बाकी सब नौकर

PATNA : बिहार में नीतीश कुमार के महागठबंधन के साथ जाने के बाद से ही उन्हें पीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा है। कुछ समय पहले तक पार्टी के नेता इस बात को कहते थे

राष्ट्रीय स्तर पर नीतीश की पहचान नहीं, बोले सम्राट चौधरी.. JDU में एक राजा बाकी सब नौकर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बिहार में नीतीश कुमार के महागठबंधन के साथ जाने के बाद से ही उन्हें पीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा है। कुछ समय पहले तक पार्टी के नेता इस बात को कहते थे कि नीतीश कुमार में पीएम बनने के सभी गुण मौजूद हैं लेकिन वे प्रधानमंत्री पद की रेस में नहीं हैं हालांकि अब ऐसी चर्चा है कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सीएम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जेडीयू की तरफ से प्रस्ताव लाया जा सकता है। इस चर्चा को लेकर बीजेपी ने नीतीश कुमार और जेडीयू पर बड़ा हमला बोला है। बीजेपी ने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर नीतीश की कोई पहचान नहीं है, लोग उन्हें सिर्फ पलटू कुमार के रूप में जानते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि जेडीयू अब कोई पार्टी नहीं रह गई है, वहां सिर्फ केयरटेकर और नौकर टाइप के लोग रह गए हैं।


बिहार विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राष्ट्रीय स्तर पर कोई पहचान नहीं है। बिहार में 17 साल के दौरान नीतीश कुमार ने 8 बार मुख्यमंत्री के तौर पर राजनीतिक कपड़े बदले, जो जनता अच्छी तरह से देख रही है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के पास न तो कोई नैतिक अधिकार है और ना ही कोई सिद्धांत। जिस बिहार को देश और दुनिया के लोग उसके शानदार ऐतिहासक महत्व के लिए जानते थे लेकिन अब लोग इससे जानेंगे कि बिहार में एक पलटू कुमार भी हैं,जो लगातार पलटने का काम करते हैं। 


वहीं नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जेडीयू की तरफ से लाए जाने वाले प्रस्ताव पर कहा कि जेडीयू अब कोई पार्टी नहीं रह गई है, वहां सिर्फ केयरटेकर और नौकर टाइप के लोग रह गए हैं। वहां सिर्फ एक राजा है और सभी लोग रंक हैं, जेडीयू का अब कोई अस्तित्व नहीं रह गया है। जिस पार्टी के भीतर राजा और रंक का कंसेप्ट हो उस पार्टी का कोई महत्व नहीं है। जिस विचारधारा के साथ समता पार्टी का गठन हुआ था, लेकिन आज जेडीयू में समता पार्टी का कोई सदस्य मौजूद नहीं है। वहीं उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर कहा कि 2024 और 2025 में बीजेपी अपार बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।