ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राष्ट्रपति चुनाव की मैनेजमेंट टीम का हुआ गठन, बिहार के ऋतुराज सिन्हा बनाए गए सदस्य

PATNA: बीजेपी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मैनेजमेंट टीम का गठन किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ऋतूराज सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव की इस मैनेजमेंट टीम का सदस्य बनाया गया है। इस टीम

राष्ट्रपति चुनाव की मैनेजमेंट टीम का हुआ गठन, बिहार के ऋतुराज सिन्हा बनाए गए सदस्य
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बीजेपी ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मैनेजमेंट टीम का गठन किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ऋतूराज सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव की इस मैनेजमेंट टीम का सदस्य बनाया गया है। इस टीम में बिहार से सिर्फ ऋतुराज सिन्हा का नाम शामिल है। जबकि इस टीम के अन्य सदस्यों में कई केंद्रीय मंत्रियों के भी नाम शामिल हैं।


मैनेजमेंट टीम में गजेंद्र सिंह शेखावत, जी किशन रेड्डी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सर्बानंद सोनोवाल, अर्जुन राम मेघवाल, भारती पवार शामिल हैं। वहीं राष्ट्रीय पदाधिकारियों में ऋतुराज सिन्हा के अलावा भाजपा के 3 राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, सीटी रवि, तरुण चुंग का नाम है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके अरुणा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनती श्रीनिवासन, राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और असम भाजपा के उपाध्यक्ष राजदीप रॉय भी राष्ट्रपति चुनाव की मैनेजमेंट टीम के सदस्य बनाये गए हैं।


बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा बिहार से आते हैं और भाजपा के युवा जोश के रूप में जाने जाते हैं। उन्हें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा का प्रभारी भी बनाया गया था। इसके साथ ही ऋतुराज सिन्हा बिहार भाजपा के प्रदेश मंत्री का भी दायित्व संभाल चुके हैं।  IMA की फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन रह चुके हैं और इन्होंने NCC कोर कमेटी के सदस्य के रूप में भी काम किया है। इतना ही नहीं नोट बंदी के समय भी पार्टी और लोगों के लिए मजबूत जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।


राष्ट्रपति चुनाव की मैनेजमेंट टीम का हुआ गठन, बिहार के ऋतुराज सिन्हा बनाए गए सदस्य

टैग्स