ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

राष्ट्रगान के दौरान सदन में बैठे रह गये कांग्रेस विधायक, BJP ने की मांग, दर्ज हो राष्ट्रद्रोह का मामला

PATNA: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन खूब हंगामा हुआ। सदन में आज राष्ट्रगान के दौरान अररिया से कांग्रेस विधायक अबिदुर रहमान अपनी सीट से खड़े नहीं हुए वे अपनी सीट पर बै

राष्ट्रगान के दौरान सदन में बैठे रह गये कांग्रेस विधायक, BJP ने की मांग, दर्ज हो राष्ट्रद्रोह का मामला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन खूब हंगामा हुआ। सदन में आज राष्ट्रगान के दौरान अररिया से कांग्रेस विधायक अबिदुर रहमान अपनी सीट से खड़े नहीं हुए वे अपनी सीट पर बैठे रह गये। जिसे लेकर बीजेपी ने सदन में जमकर हंगामा मचाया।  


इसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस विधायक अबिदुर रहमान पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज कराने की मांग कर दी। वहीं अबिदुर रहमान ने पैर में दर्द होने की बात कहने लगे। इस मामले पर बीजेपी विधायक नीरज सिंह बबलू का कहना था कि पैर में दर्द होने की वजह से राष्ट्रगान के सम्मान में खड़े नहीं हुए तो बाद में उनका दर्द कैसे गायब हो गया? 


अबिदुर रहमान दिवंगत सदस्य के सम्मान में रखे गये मौन के दौरान खड़े थे जिसमें राष्ट्रगान से ज्यादा समय लगा। उन्होंने यह सब जानबूझकर किया है। बीजेपी नेता ने राष्ट्रगान का अपमान करने वाले व्यक्ति पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किये जाने की मांग की। 



टैग्स