ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में, 13 जुलाई को पटना आयेगा बैलेट पेपर

PATNA: देश में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में है. चुनाव आयोग के अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि 13 जुलाई को पटना बैलेट पेपर पहुंचेगा. बिहार वि

राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में, 13 जुलाई को पटना आयेगा बैलेट पेपर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: देश में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में है. चुनाव आयोग के अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि 13 जुलाई को पटना बैलेट पेपर पहुंचेगा. बिहार विधानसभा के सदस्यों के मतदान के लिए विधानसभा के वाचनालय को बूथ बनाया गया है. दिल्ली से बैलेट बॉक्स लाकर इसी स्ट्रांग रूम में रखा जायेगा. जल्द ही सभी विभागों को यह जिम्मेदारी सौंपी जायेगी कि वह मतदान के दिन ऐसी चाक-चौबंद व्यवस्था करें. 


बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में बिहार के विधानसभा सदस्यों, लोकसभा व राज्य सभा सदस्यों के कुल मतों की संख्या 81239 है. बिहार के एक विधानसभा सदस्य का मत मूल्य 173 है, जबकि एक सांसद के मत का मूल्य 700 है. ऐसे में राज्य के 243 विधायकों का मत मूल्य 42039 है. इसी प्रकार से राज्य के 40 लोकसभा और 16 राज्य सभा सदस्यों का मत मूल्य 39200 है.


चुनाव आयोग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 जून निर्धारित की गयी है. नामांकन पत्रों की जांच 30 जून को की जायेगी. नाम वापसी की अंतिम तिथि दो जुलाई निर्धारित की गयी है. मतदान के लिए 18 जुलाई का समय निर्धारित किया गया है. जल्द ही राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आयोग की ओर से सभी महत्वपूर्ण विभागों के साथ समीक्षा की जायेगी.