ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने स्ट्रेचर पर लेटकर पहुंचे BJP विधायक, बिहार विधानसभा में किया मतदान

PATNA : राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग की प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे से शुरू हो चुकी है. बिहार विधानसभा स्थित लाइब्रेरी में बनाए गए मतदान केंद्र के अंदर वोटिंग का सिलसिला जारी है. वि

राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने स्ट्रेचर पर लेटकर पहुंचे BJP विधायक, बिहार विधानसभा में किया मतदान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग की प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे से शुरू हो चुकी है. बिहार विधानसभा स्थित लाइब्रेरी में बनाए गए मतदान केंद्र के अंदर वोटिंग का सिलसिला जारी है. विधायक और राज्य सरकार के कई मंत्री आज सदन में पहुंचकर मतदान कर रहे हैं, लेकिन इस दौरान सबकी नजरें बीजेपी विधायक मिथिलेश कुमार पर जा टिकी मिथिलेश कुमार को वोटिंग के लिए स्ट्रेचर पर लाया गया था.


मिथिलेश कुमार सीतामढ़ी से बीजेपी के विधायक है. पिछले महीने उनका एक्सीडेंट हो गया था. सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हुए मिथिलेश कुमार की तबीयत पहले से ठीक है, लेकिन फिलहाल वह चलने में असमर्थ हैं. लेकिन बात राष्ट्रपति चुनाव की थी तो देश के प्रथम नागरिक को चुनने के लिए लोकतंत्र ने बीजेपी विधायक को जो अधिकार दिया है उसे वह छोड़ना नहीं चाहते थे. यही वजह रही कि स्ट्रेचर पर लेट कर वह विधानसभा पहुंचे और अपने सहयोगियों की मदद से मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला.


बीजेपी विधायक ने मतदान के बाद कहा है कि द्रौपदी मुर्मू समाज के जिससे तबके से आती हैं और भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरह उन्हें उम्मीदवार बनाया है. ऐसी स्थिति में मतदान बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है. लोकतंत्र ने राष्ट्रपति चुनाव में मताधिकार का प्रयोग चुनिंदा जनप्रतिनिधियों को दिया है. सांसदों के अलावे विधायकों को यह अधिकार प्राप्त है और ऐसे में मैं अपने अधिकार से वंचित नहीं होना चाहता था. यही वजह रही कि एक्सीडेंट होने के बावजूद वह विधानसभा पहुंचे हैं और अपना वोट डाला है.

टैग्स