ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

रंग लाने लगी उपेन्द्र कुशवाहा की मेहनत, RJD और कांग्रेस के बगैर विपक्षी दलों को किया एकजुट

PATNA : आरजेडी और कांग्रेस की उपेक्षा के शिकार रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अन्य विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास किया था। रालोसपा के मानव कतार में कांग्रेस और आरजेड

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : आरजेडी और कांग्रेस की उपेक्षा के शिकार रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अन्य विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास किया था। रालोसपा के मानव कतार में कांग्रेस और आरजेडी के नेता शामिल नहीं हुए लेकिन अब वामदलों की तरफ से बुलाए गए भारत बंद में कुशवाहा ने अन्य विपक्षी दलों के साथ भागीदारी की है। उपेंद्र कुशवाहा ना केवल खुद भारत बंद में शामिल हुए हैं बल्कि उनके साथ जीतन राम मांझी और पप्पू यादव भी वाम दलों के भारत बंद को समर्थन दे रहे हैं।


कुशवाहा ने डाक बंगला चौराहे पहुंचकर अन्य विपक्षी दल के नेताओं के साथ एकजुटता दिखाई है रालोसपा अध्यक्ष ने कहा है कि सीएए का जिस तरह देश भर में विरोध हो रहा है वह बताता है कि केंद्र सरकार ने बड़ी चूक कर दी है। भारत बंद में कांग्रेस और आरजेडी के शामिल नहीं होने को लेकर सवाल पूछे जाने पर कुशवाहा ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया है कि यह उनकी पार्टी रालोसपा की तरफ से बुलाया गया कार्यक्रम नहीं है। कुशवाहा ने कहा है कि बावजूद इसके हम सभी विपक्षी दल वाम दलों के भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं।


उपेन्द्र कुशवाहा ने शाहीनबाग के धरना का समर्थन करते हुए कहा कि बिल्कुल लोकतांत्रिक तरीके से विरोध हो रहा है। उनकी मांगे जायज है सरकार को उस मसले पर विचार करना चाहिए। वहीं उन्होनें सीएम नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर प्रकरण में अपना पल्ला झाड़ लिया और कहा कि इस आंदोलन से उस प्रकरण का कोई लेना देना नहीं है।