ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

रामचरितमानस विवाद : ललन सिंह ने लालू–तेजस्वी के पाले में डाली गेंद, मंत्री चंद्रशेखर पर लें फैसला

PATNA : महागठबंधन में चल रहे रामचरितमानस विवाद के बीच जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री चंद्रशेखर के मामले में ललन सिंह ने गेंद लालू यादव और ते

रामचरितमानस विवाद : ललन सिंह ने लालू–तेजस्वी के पाले में डाली गेंद, मंत्री चंद्रशेखर पर लें फैसला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : महागठबंधन में चल रहे रामचरितमानस विवाद के बीच जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। मंत्री चंद्रशेखर के मामले में ललन सिंह ने गेंद लालू यादव और तेजस्वी यादव के पाले में डाल दी है। जेडीयू अध्यक्ष ने कहा है कि मंत्री चंद्रशेखर को लेकर फैसला आरजेडी नेतृत्व को करना है।


जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी का स्पष्ट मानना है कि सभी धर्मों का सम्मान होना चाहिए। जेडीयू की नीति में सभी धर्मों का सम्मान और सभी धर्म ग्रंथों का सम्मान शामिल है। हम ऐसे किसी भी बयान का विरोध करते हैं जो किसी की धार्मिक भावना को आहत करे। ललन सिंह ने कहा कि इस मामले में आरजेडी नेतृत्व को ही फैसला करना है। 


आपको बता दें कि लगातार मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयान को लेकर जेडीयू हमलावर बना हुआ है। जेडीयू की तरफ से सबसे पहले मंत्री अशोक चौधरी ने मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ मोर्चा खोला था। आज पटना में जेडीयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर के खिलाफ एतराज जताते हुए महावीर मंदिर में मानस पाठ किया और अब जेडीयू अध्यक्ष ने भी इस मामले में गेंद लालू और तेजस्वी के पाले में डाल दी है।