ब्रेकिंग
Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! बाइक के उड़े परखच्चे, 30 फीट दूर जाकर गिरे दो दोस्त; एक की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा✦बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन... 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो दूसरे अमीन संभालेंगे कमान✦बिहार विधान परिषद की बहाली में बड़ा ट्विस्ट! 7 पोस्ट पर रिजल्ट आने के बाद अब फिर हो रही सात सफल अभ्यर्थियों की परीक्षा, जानिए क्या है वजह ✦नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे सम्राट चौधरी! बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इन 2 शहरों की चमकेगी किस्मत; छठ पर भी बड़ा ऐलान✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला✦Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! बाइक के उड़े परखच्चे, 30 फीट दूर जाकर गिरे दो दोस्त; एक की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा✦बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन... 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो दूसरे अमीन संभालेंगे कमान✦बिहार विधान परिषद की बहाली में बड़ा ट्विस्ट! 7 पोस्ट पर रिजल्ट आने के बाद अब फिर हो रही सात सफल अभ्यर्थियों की परीक्षा, जानिए क्या है वजह ✦नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे सम्राट चौधरी! बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इन 2 शहरों की चमकेगी किस्मत; छठ पर भी बड़ा ऐलान✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: कमरे में सो रही मां की गला रेतकर हत्या, बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला

रामचरितमानस पर ज्ञान देने वाले मंत्री फंस गये, इंट्रप्शन की जगह इंट्रोगेशन बोलने लगे, सभापति ने कहा- इंट्रप्शन बोलिये

PATNA: रामचरित मानस को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री खूब विवादों में रहे हैं। दरअसल शिक्षा मंत्री अपने ज्ञान को लेकर चैलेंज करते रहते हैं। इसका असर बिहार विधानमंडल के बजट सत्र म

रामचरितमानस पर ज्ञान देने वाले मंत्री फंस गये, इंट्रप्शन की जगह इंट्रोगेशन बोलने लगे, सभापति ने कहा- इंट्रप्शन बोलिये
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: रामचरित मानस को लेकर बिहार के शिक्षा मंत्री खूब विवादों में रहे हैं। दरअसल शिक्षा मंत्री अपने ज्ञान को लेकर चैलेंज करते रहते हैं। इसका असर बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में देखने को मिला। शिक्षा मंत्री जब विधान परिषद में अपना बजट भाषण पढ़ने गये तब शिक्षा की जगह धर्मग्रंथ की चर्चा करने लगे।


जिसके बाद जेडीयू और आरजेडी के विधान परिषद के सदस्यों ने आपत्ति जतायी तो सभापति ने सीधे तौर पर कहा कि आप शिक्षा पर चर्चा करे। जिसके बाद सदन के अंदर बवाल मचा और सदन को स्थगित करना पड़ा। आज भी जब सेकंड हाफ में बिहार विधान परिषद में शिक्षा मंत्री अपना वक्तव्य रख रहे थे। वे बार-बार सदन के अंदर अन्य सदस्यों पर आरोप लगा रहे थे कि उन्हें बोलने से रोका गया।


 लेकिन जिस शब्द का वे इस्तेमाल कर रहे थे उस शब्द पर जब सभापति ने आपत्ति जतायी और उसे सुधारने की बात कही तो शिक्षा मंत्री नहीं सुधार सके। शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर कहने लगे कि उन्हें बोलने के लिए आधे घंटे का भी समय नहीं मिला। महोदय कितना इंट्रोगेशन हुआ। तब सभापति ने उन्हें टोका कि इंट्रोगेशन (INTERROGATION) नहीं इंट्रप्शन (INTERRUPTION) होगा। बिहार विधान परिषद में बिहार के शिक्षा मंत्री इस तरह के शब्दों में उलझते नजर आए। वे इंट्रप्शन की जगह इंट्रोगेशन बोलने लगे। सभापति के बोलने के बाद भी शब्दों का उच्चारण सही से नहीं कर पाएं।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Smrat

FirstBihar संवाददाता