ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

अब रघुवंश बाबू नहीं हैं.. रामा सिंह को RJD बनाएगी उम्मीदवार

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल और पूर्व सांसद रामा सिंह के बीच पहाड़ बनकर खड़े होने वाले रघुवंश बाबू अब इस दुनिया में नहीं हैं। रघुवंश बाबू ने रामा सिंह की आरजेडी में एंट्री को लेकर खुल

अब रघुवंश बाबू नहीं हैं.. रामा सिंह को RJD बनाएगी उम्मीदवार
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल और पूर्व सांसद रामा सिंह के बीच पहाड़ बनकर खड़े होने वाले रघुवंश बाबू अब इस दुनिया में नहीं हैं। रघुवंश बाबू ने रामा सिंह की आरजेडी में एंट्री को लेकर खुले तौर पर नाराजगी जताई थी। साफ तौर पर कह दिया था कि अगर ऐसे लोगों को पार्टी में लाया जाएगा तो आरजेडी में बने रहना मुश्किल होगा। आरजेडी नेता रघुवंश बाबू की नाराजगी की शुरुआत रामा सिंह की वजह से हुई और अब वही रामा सिंह आरजेडी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 


रामा सिंह रविवार को तेजस्वी यादव से मिलने उनके 10 सर्कुलर आवाज पहुंचे थे। तेजस्वी यादव से उनकी मुलाकात के बाद यह माना जा रहा है कि रामा सिंह विधानसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। चर्चा है कि रामा सिंह को महनार या फिर लालगंज विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। रामा सिंह ने 2014 के लोकसभा चुनाव में रघुवंश बाबू को हराया था। रामा सिंह उस वक्त लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार थे। रामा की आरजेडी में एंट्री को लेकर पिछले कई महीनों से विवाद होता रहा। 29 जून को वह पार्टी में शामिल होने वाले थे लेकिन रघुवंश बाबू के विरोध के कारण इस पर रोक लग गई। 


रामा के मुद्दे पर आरजेडी नेतृत्व से नाराज रघुवंश बाबू ने पहले पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था और फिर बाद में उन्होंने लालू यादव को पत्र लिखकर यह कह दिया था कि अब और आगे नहीं चल सकते। अब रघुवंश बाबू इस दुनिया में नहीं है और ना ही रामा को लेकर उनका कोई विरोध। ऐसे में रामा सिंह की सेटिंग अब तय मानी जा रही है।

टैग्स