ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

'रामा सिंह की पत्नी को टिकट देकर तेजस्वी ने स्वर्गीय रघुवंश बाबू को दी सच्ची श्रद्धांजलि'

PATNA : जदयू नेता अभिषेक झा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि रात के अंधेरे में चोरी चुपके रामा सिंह की राजद में एंट्री करा कर और उनकी पत्नी को टिकट देकर तेजस्वी यादव ज

'रामा सिंह की पत्नी को टिकट देकर तेजस्वी ने स्वर्गीय रघुवंश बाबू को दी सच्ची श्रद्धांजलि'
Anamika
2 मिनट

PATNA : जदयू नेता अभिषेक झा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि रात के अंधेरे में चोरी चुपके रामा सिंह की राजद में एंट्री करा कर और उनकी पत्नी  को टिकट देकर तेजस्वी यादव जी ने स्वर्गीय रघुवंश बाबू को सच्ची श्रद्धांजलि दी है.

राजनैतिक सुचिता को हर वक्त ताक पर रखने वाली पार्टी राजद का असली चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ है. अभिषेक झा ने कहा कि रमा सिंह का विरोध लगातार रघुवंश बाबू कर रहे थे. जब वे जीवित थे तब भी राजद ने उनका अपमान किया. तेज प्रताप यादव ने तो उन्हें एक लोटा पानी के बराबर बता दिया था. लेकिन उनकी मौत के बाद पार्टी झूठी सहानुभूति बटोर रही है. 



सहानुभूति के लिए नाटक किया जा रहा है. रघुवंश बाबू इन लोगों के रवैया से इतने आहत थे कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. रघुवंश बाबू के परिवार के लोगों ने उनका पार्थिव शरीर राजद कार्यालय तक नहीं आने दिया. लेकिन इन सभी बातों को दरकिनार करके अंत में वही हुआ जो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी चाहते थे.तेजस्वी यादव जी को बताना चाहिए कि स्वर्गीय रघुवंश बाबू का जीते जी तो आप सम्मान नहीं कर पाए लेकिन उनके देहांत के उपरांत भी आपने उन्हें यह किस तरह की श्रद्धांजलि दी है?