ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

राम तो सबके मन में हैं, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर बोले तेजप्रताप, पहले अपने अंदर के रावण को निकाले अंधभक्त

PATNA: आखिरकार 500 वर्षों की तपस्या पूरी हो गयी। आज वो दिन आ गया जब भगवान श्रीराम अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। आज पूरे विधि विधान के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

 राम तो सबके मन में हैं, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर बोले तेजप्रताप, पहले अपने अंदर के रावण को निकाले अंधभक्त
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: आखिरकार 500 वर्षों की तपस्या पूरी हो गयी। आज वो दिन आ गया जब भगवान श्रीराम अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। आज पूरे विधि विधान के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। इस भव्य समारोह का साक्षी पूरा देश बना। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर बिहार सरकार के वन एवं पार्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा कि राम तो सबके मन में हैं।


सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर तेजप्रताप ने आगे लिखा कि अंधभक्त राम को लाने से पहले अपने अंदर के रावण को बाहर निकालें क्योंकि राम के लोग कभी भेदभाव नहीं करते। सबसे पहले महिलाओं के ख़िलाफ़ अत्याचार बंद होना चाहिए और ग़रीबी और भूख जैसे रावण को कैसे ख़त्म करे इस पर विचार होना चाहिए। राम को लाना है तो अपने बुरे विचारों को बाहर निकालिए और देश को प्रेम सद्भाव और खुशहाली के रास्ते पर लेकर चलिए।


इससे पहले भी तेजप्रताप ने बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोला था। बिहार के वन एवं पार्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने बीते दिनों अपने संगठन डीएसएस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में कहा था कि उनके सपने में भगवान श्रीराम आए थे और यह कहे थे कि 22 जनवरी को वो अयोध्या नहीं आ रहे हैं। भगवान राम ने सपने में यह भी कहा था  कि कुछ लोग ढोंग कर रहा है हम उस दिन आएंगे ही नहीं। इससे पहले तेजप्रताप ने कहा था कि जिस दिन केंद्र में इंडिया गठबंदन की सरकार बनेगी उसी दिन देश में राम राज्य आएगा।