ब्रेकिंग
Bihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तारBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार

रालोजपा ने दी एनडीए प्रत्याशियों को बधाई, उपचुनाव में हुई जीत को पांडवों की जीत बताया

PATNA: बिहार विधानसभा उपचुनाव में NDA उम्मीदवारों की जीत पर रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने एनडीए प्रत्याशियों को बधाई दी है । रालोजपा प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने इसे

रालोजपा ने दी एनडीए प्रत्याशियों को बधाई, उपचुनाव में हुई जीत को पांडवों की जीत बताया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा उपचुनाव में NDA उम्मीदवारों की जीत पर रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने एनडीए प्रत्याशियों को बधाई दी है । रालोजपा प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने इसे  तारापुर और कुशेश्वरस्थान की महान जनता की जीत बताया। 


उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में लोगों ने जंगलराज को नकार कर सुशासन की सरकार को चुना है। लोगों के सहयोग से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए बिहार में विकास का परचम लहरा रहा हैं। दिन प्रति दिन विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए का एक मात्र लक्ष्य न्याय के साथ विकास कर विकसित बिहार को बनाना है।


श्रवण अग्रवाल ने उपचुनाव में मिली जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस उपचुनाव में एनडीए रूपी पांडवों की शानदार जीत हुई है और दुर्योधन रूपी ताकतों की करारी हार हुई हैं। राजद और कांग्रेस ने धनबल और बाहुबल कर सहारे जनता को दिग्भ्रमित करने का हर सम्भव प्रयास किया लेकिन बिहार की महान जनता ने छलकपट के सहारे जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों का विसर्जन कर दिया। 


बिहार की जनता को धन्यवाद जिसने जंगल राज के प्रतीक का विसर्जन कर दिया। उन्होंने कहा कि लालू यादव को देखकर बिहारवासियों को जंगल राज की याद ताजा हो गई। इस कारण विकास पसन्द लोगों ने विनाश पसन्द गैंग का विसर्जन कर दिया।


श्रवण अग्रवाल ने कहा कि इस उपचुनाव में एनडीए ने अपना परचम लहराया है। सरकार की जनवादी नीतियों और जनहित की योजनाओं से जनता को लाभ सभी बिहारवासियों को मिला है। बिहार के लोगों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विश्वास हैं।इसकारण ही वो एन डी ए को भारी जीत मिली हैं। इस विजय के लिए एनडीए के सभी कार्यकर्ता व तारापुर और कुशेश्वर स्थान की जनता बधाई के पात्र हैं।'

रालोजपा ने दी एनडीए प्रत्याशियों को बधाई, उपचुनाव में हुई जीत को पांडवों की जीत बताया

टैग्स