ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 मार्च को आएंगे पटना, वीर नारी सम्मान समारोह में करेंगे शिरकत

PATNA: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 मार्च को पटना आ रहे हैं। इस दिन पटना के बापू सभागार में आयोजित वीर नारी सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। इस दौरान बिहार-झारखंड की वीर नारियों

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 मार्च को आएंगे पटना, वीर नारी सम्मान समारोह में करेंगे शिरकत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 18 मार्च को पटना आ रहे हैं। इस दिन पटना के बापू सभागार में आयोजित वीर नारी सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। इस दौरान बिहार-झारखंड की वीर नारियों को सम्मानित करेंगे। पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी गयी।  


IMA के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानंद सिंह, गुलमोहर मैत्री की सेक्रेटरी मंजू सिन्हा, रिटायर्ड ब्रिगेडियर मरिगेन्द्र कुमार, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी संजय सिन्हा, संतोबा के सेक्रेटरी अमरितेष कुमार, एनसीसी उड़ाने के प्रेसिंडेट धीरज कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे। पटना के आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि 18 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे। 


पटना के बापू सभागार में आयोजित वीर नारी सम्मान समारोह में शामिल होंगे।जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वीर नारियों को सम्मानित करेंगे। 1971 युद्ध में शहीद वीर जवानों की मां और पत्नियों को इस कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। 


वहीं अग्निपथ योजना के पहले बैच के जवानों को पीएम मोदी ने सोमवार को संबोधित किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। तीनों सेनाओं के पहले बैच के करीब 40 हजार अग्निवीरों को पीएम मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निवीरों से बातचीत की। 


पीएम मोदी ने कहा कि अग्निपथ एक परिवर्तनकारी नीति है। जिसकी आलोचना कुछ वर्गों ने की थी लेकिन सशस्त्र बलों को मजबूत करने और भविष्य के लिए उन्हें तैयार करने में यह योजना एक गेम चेंजर साबित होगी। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निवीरों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि युवा अग्निवीर सशस्त्र बलों को और अधिक कुशल बनाएंगे।


टैग्स