ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

राज्यसभा में नीतीश की दिलचस्पी पर बोलीं राबड़ी, जल्दी जाएं.. उन्हें कोई रोकना भी नहीं चाहता

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की हसरत को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश की इसे दिली ख्वाहिश को लेकर अपनी बेबाक प्रतिक्रिया

राज्यसभा में नीतीश की दिलचस्पी पर बोलीं राबड़ी, जल्दी जाएं.. उन्हें कोई रोकना भी नहीं चाहता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की हसरत को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नीतीश की इसे दिली ख्वाहिश को लेकर अपनी बेबाक प्रतिक्रिया दी है। राबड़ी देवी ने कहा है कि नीतीश कुमार अगर राज्यसभा जाना चाहते हैं तो वह जल्दी जाएं। राबड़ी ने कहा है कि उन्हें कोई रोकने वाला भी नहीं है, कोई नहीं चाहता कि नीतीश बिहार में रुकें। यह पूछे जाने पर कि नीतीश कुमार राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति के भी दावेदार हो सकते हैं, राबड़ी देवी ने कहा कि उन्हें जहां मर्जी वह जाएं लेकिन बिहार को छोड़ दें।


बिहार में खराब कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आज एक बार फिर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। राबड़ी देवी ने कहा है कि बिहार में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। लोगों को पहले जंगलराज दिखता था लेकिन आज पटना से लेकर हर जिले में लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। राबड़ी देवी ने कहा कि सरकार की तरफ से सुशासन का किया जा रहा दावा बिल्कुल खोखला है।


विधानसभा से विपक्षी विधायकों को मार्शल आउट किए जाने पर भी राबड़ी देवी ने नाराजगी जताई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा से विपक्षी सदस्यों को बाहर निकलवा देना ठीक नहीं है, यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक स्थिति है। राबड़ी देवी ने कहा कि विधानसभा में विपक्षी विधायकों को किस तरह पुलिस और बाकी अधिकारियों से पिटवाया गया यह कोई नहीं भूला है। राबड़ी देवी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि किसी की सरकार हमेशा नहीं रहती। मौजूदा सरकार गलत परंपरा की शुरुआत कर रही है, ऐसे में अगर सरकार बदली है तो मुश्किल होगी।

टैग्स