ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राज्यसभा चुनाव: आरजेडी के दोनों उम्मीदवारों के नाम तय, मीसा भारती और फैयाज अहमद हो सकते हैं प्रत्याशी

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की राजनीतिक गलियारों से आ रही है जहां राज्यसभा के लिए आरजेडी ने अपने दोनों उम्मीदवारों के नाम तय कर दिये हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहल

राज्यसभा चुनाव: आरजेडी के दोनों उम्मीदवारों के नाम तय, मीसा भारती और फैयाज अहमद हो सकते हैं प्रत्याशी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की राजनीतिक गलियारों से आ रही है जहां राज्यसभा के लिए आरजेडी ने अपने दोनों उम्मीदवारों के नाम तय कर दिये हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले नाम राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती का आ रहा है जबकि दूसरा नाम राजद के पूर्व विधायक फैयाज अहमद का है। फिलहाल आरजेडी की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है लेकिन दोनों का राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है। 


बुधवार को पटना पहुंचते ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सबसे पहले राज्यसभा के उम्मीदवारों के नाम को फाइनल कर दिया है। एक नाम पहले से ही मीसा भारती का आ रहा था दूसरा नाम फैयाज अहमद का तय किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही फैयाज अहमद और मीसा भारती नामांकन पर्चा दाखिल कर सकते हैं।



बुधवार की देर शाम पटना पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से राज्यसभा के लिए टिकट के कई दावेदारों ने अपनी उम्मीदवारी जताई थी लेकिन तमाम लोगों के उम्मीदवारी की बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने फैयाज का नाम फाइनल किया है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इस बात की घोषणा नहीं की गयी है। जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके अनुसार फैयाज अहमद जो मिथिलांचल के रहने वाले हैं उसे राजद ने राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान भी किया जाएगा।


राजद के फैयाज अहमद 2015 के विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए थे। 2010 के चुनाव में इस सीट पर फैयाज अहमद ने हरिभूषण ठाकुर को पराजित किया था। फैयाज आर्थिक रूप से काफी मजबूत हैं। फैयाज कॉलेज के संचालक हैं जो राजद कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। 


जिस तरह जदयू में अनिल हेगड़े के नाम पर कोई विरोध नहीं हुआ उसी तरह राजद में फैयाज अहमद पर भी कोई विरोध की गुंजाइश नहीं है।' राजद उन्हें राज्यसभा भेजकर मुसलमानों के बीच मैसेज देना चाहती है।

टैग्स